ब्रेकिंग न्यूज़

PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल Success Story: दो सगे भाई, एक सपना… पहले ही प्रयास में दोनों ने फतह किया UP PCS, जानिए इनकी सफलता की कहानी नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें” Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप बेगूसराय में दिनदहाड़े वॉलीबॉल खिलाड़ी को मारी गोली, हालत गंभीर Bihar News: खंभे पर चढ़े थे बिजली ठीक करने… अचानक दौड़ा करंट, वार्ड सदस्य की दर्दनाक मौत नीतीश कुमार के इस्तीफे पर संतोष सुमन का बयान, बोले- बिहार को मिलेगा सर्वसमावेशी नया मुख्यमंत्री ‘JDU से सीएम नहीं बनाया तो NDA की दुर्गति तय’, नीतीश कुमार के इस्तीफे पर बोले पप्पू यादव

Home / news / बिहार: रात के अंधेरे में गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था शख्स, ग्रामीणों ने...

बिहार: रात के अंधेरे में गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था शख्स, ग्रामीणों ने करा दिए सात फेरे

16-Mar-2023 07:04 PM

By First Bihar

NALANDA: नालंदा में एक लड़के को अपनी गर्लफ्रेंड से मिलना भारी पड़ गया। जैसे ही युवक अपनी प्रेमिका के घर पहुंचा, ग्रामीणों ने उसे धर दबोचा। भारी हंगामे के बाद गां में पंचायत बुलाई गई और पंचों के फैसले के बाद दोनों की शादी करा दी गई। यह घटना इलाके के लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। मामला नालंदा के चंडी थाना क्षेत्र के बेलछी गांव का है। 


जानकारी के अनुसार, रूपसपुर गांव निवासी रामाधार रविदास का बेटा इंदल कुमार अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए इतना आतुर हुआ कि वह उसके घर जा पहुंचा और प्रेमिका के साथ कमरे में इश्क फरमाने लगा। इस बात की भनक जैसे ही ग्रामीणों को लगी, गांव के लोग मौके पर पहुंच गए और दोनों को रंगे हाथ धर दबोचा। प्रेमी-प्रेमिका के पकड़े जाने की खबर पूरे गांव में जंगल में लगी आग की तरह फैल गई। मौके पर देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुटने लगी। 


इसके बाद गांव के लोगों ने गांव में पंचायत बुलाई। पंचायत के सामने दोनों प्रेमी जोड़ो ने पंचों से शादी कराने की गुहार लगाई। पंचों ने मामले को समझने के बाद निर्णय लिया कि, दोनों वर्षों से एक दूसरे से प्रेम करते हैं इन दोनों की शादी करा दी जाए। पंचों के फैसले के बाद ग्रामीणों ने जल्दी-जल्दी में संत रविदास की प्रतिमा के सामने दोनों की शादी करा दी।