दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
08-Jul-2020 09:18 AM
PATNA: नेपाल की नापक हरकतें जारी है. एक बार फिर नेपाल ने भारत की जमीन पर अपना दावा ठोका है. सीतामढ़ी के भिट्ठामोड़ के पास हो रहे सड़क निर्माण कार्य को रोक दिया है.
तनाव की स्थिति
बताया जा रहा है कि नेपाल पुलिस पुलिस के जवानों ने जमीन पर दावा करते हुए निर्माण कार्य को रोक दिया. नेपाल पुलिस के जवानों का कहना था कि भारत की सीमा में 20 मीटर अंदर तक नेपाल की जमीन है. सड़क का निर्माण भिट्ठामोड़ से नो मेंस लैंड तक हो रहा है. काम रोके जाने से मजदूर और सड़क निर्माण के लोग उग्र हो गए. जिससे तनाव की स्थिति हो गई है. स्थिति बिगड़ते देख दोनों तरफ के जवान बॉर्डर पर जमने लगे. एसएसबी जवानों ने स्थिति संभालते हुए लोगों को यह कहकर शांत किया कि वरीय अधिकारी बात कर मामले को निपटा लेंगे.
रक्सौल में भारत के सीमा में लगाया बोर्ड
रक्सौल में-भारत-नेपाल मैत्री पुल के बीच में आकर नेपाली प्रशासन द्वारा सीमा पर बोर्ड लगा दिया गया. इसके बाद सीमा पर तैनात जवान हरकत में आए. इससे पहले भी यहां पर नेपाल की ओर से बोर्ड लगाया गया था. भारत के विरोध के बाद उससे हटा लिया गया था. लेकिन फिर से नेपाल की ओर से बोर्ड लगा दिया गया.