Budget Session : विधानसभा में विजय सिन्हा और भाई वीरेंद्र के बीच भिडंत, स्पीकर ने संभाली स्थिति Bihar Budget Session : बिहार विधानसभा में गरमाई सियासत: तेजस्वी यादव ने सरकार पर लगाए आरोप, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा - तुमलोग कुछ काम किए हो जी Budget Session : सेंट्रल हॉल में क्या हुआ था CM नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच बातचीत, सदन में नेता विपक्ष ने बताई पूरी कहानी Bihar Assembly : महिलाएं बिकती हैं..! तेजस्वी के बयान पर विधानसभा में बवाल..सत्ता पक्ष की महिला सदस्यों का भारी विरोध Bihar Assembly : अन्याय के साथ पूरे बिहार में हो रहा विनाश, सदन में बोलें तेजस्वी यादव - 11 साल से बिहार के लोगों को सुनाई जा रही घिसी-पिटी बातें Google से मोबाइल नंबर निकालते हैं तो हो जाएं सावधान! बिहार में फर्जी कॉल सेंटर से चल रहा बड़ा खेल; अबतक पांच सौ लोगों से साइबर ठगी Google से मोबाइल नंबर निकालते हैं तो हो जाएं सावधान! बिहार में फर्जी कॉल सेंटर से चल रहा बड़ा खेल; अबतक पांच सौ लोगों से साइबर ठगी Bihar Crime News: ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा कोढ़ा गैंग का शातिर बदमाश, लूटपाट के बाद भाग रहे अपराधी को लोगों ने दबोचा; पिस्टल-गोली बरामद Bihar Crime News: ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा कोढ़ा गैंग का शातिर बदमाश, लूटपाट के बाद भाग रहे अपराधी को लोगों ने दबोचा; पिस्टल-गोली बरामद Excise raid : जमुई में यूट्यूबर की ‘PRESS’ कार सहित दो वाहनों से भारी विदेशी शराब बरामद
09-Feb-2020 11:33 AM
PATNA : बिहार बोर्ड इंटर की परीक्षा अगले सप्ताह खत्म हो जाएगी। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इसके पहले कॉपियों के इवैल्यूएशन की तैयारी कर रखी है। बिहार बोर्ड 26 फरवरी से इंटर की कॉपियों की जांच शुरू कर देगी वहीं मैट्रिक की कॉपियां पांच मार्च से जांची जाएंगी। कॉपियों की जांच बेहतर तरीके से करवाने के लिए बिहार बोर्ड ने कमर कस ली है। सभी जांच इवैल्यूएशन सेंटर पर सीसीटीवी लगाए जा रहे हैं वहीं कॉपियों की बार कोडिंग भी की जा रही है।
कॉपियों की जांच के सिलसिले में बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर 15 फरवरी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करेंगे। इसमें सभी डीएन, डीईओ और डीपीओ मौजूद रहेंगे। बताया जा रहा है कि वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए कॉपियों की जांच में कोई गड़बड़ी न हो ये सुनिश्चित किया जाएगा। अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।
इस बार भी सभी इवैल्यूएशन सेंटर पर सीसीटीवी लगाए गए हैं। सीसीटीवी के जरिए सभू परीक्षकों पर नजर रखी जाएगी। इस बार इंटर परीक्षा में 50 अंकों का ऑब्जेक्टिव और 50 अंकों की सब्जेक्टिव परीक्षा ली गयी है। इसमें 50 अंकों के सब्जेक्टिव क्वेश्चन का आंसर ओएमआर पर लिया गया है। इसकी जांच कंप्यूटर से की जायेगी। वहीं 50 अंकों के सब्जेक्टिव क्ववेश्चन की जांच परीक्षकों के द्वारा की जायेगी।