ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR: सेमरा स्टेशन पर बनेगा मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल, सैकड़ों लोगों को मिलेगा रोजगार ऑटो सवार 10 मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, दो की दर्दनाक मौत, तिलक समारोह में काम करके लौट रहे थे घर Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम हथियार के बल पर शिक्षक से लूटपाट का खुलासा, खगड़िया पुलिस ने 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण मोकामा लूट कांड का खुलासा: जनसुराज पार्टी का नेता निकला मास्टरमाइंड, BSF के पूर्व जवान समेत तीन गिरफ्तार

बिहार: बीजेपी विधायक के खिलाफ आरजेडी नेता ने दर्ज कराया केस, अपहरण और मारपीट का लगाया आरोप

बिहार: बीजेपी विधायक के खिलाफ आरजेडी नेता ने दर्ज कराया केस, अपहरण और मारपीट का लगाया आरोप

26-May-2023 05:48 PM

By MANOJ KUMAR

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में एक आरजेडी नेता ने बीजेपी विधायक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरजेडी नेता ने बीजेपी विधायक पर अपहरण का संगीन आरोप लगाते हुए मारपीट करने की बात कही है। आरजेडी नेता ने मजिस्ट्रेट कोर्ट में बीजेपी विधायक समेत आधा दर्ज लोगों के खिलाफ नामजद और करीब एक दर्जन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है। बीजेपी विधायक के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज होने के बाद जिले में सियासत गर्म हो गई है।


दरअसल, साहेबगंज के बीजेपी विधायक राजू सिंह पर आरजेडी नेता तुलसी राय नेता का अपहरण कर उनकी पिटाई करने का आरोप लगा है। पारू थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में एक तिलक समारोह के दौरान बीजेपी विधायक राजू सिंह और राजद नेता तुलसी राय दोनों शामिल हुए थे, जहां से निकलने के बाद विवाद शुरू हो गया। आरजेडी नेता तुलसी राय ने आरोप लगाया है कि विधायक राजू सिंह ने न सिर्फ उके साथ मारपीट की है बल्कि हथियार के बल पर जबरन उठाकर अपने साथ ले गए और जान से मारने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि जब बीजेपी विधायक जान मारने की बात कह रहे थे तभी उनके समर्थक ने पुलिस को घटना की जानकारी दे दी, अगर पुलिस समय से नहीं पहुंचती तो आज वे जिंदा नहीं होते। 


वहीं भाजपा विधायक राजू सिंह ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा है कि तुलसी राय और वे खुद तिलक समारोह से आगे-पीछे निकले थे। रास्ते में तुलसी राय उनकी गाड़ी को साइड नहीं दे रहे थे और जब साइड देने के लिए कहा तो आरजेडी नेता तुलसी राय ने गाली गलौज की। पूरे मामले पर पुलिस ने कहा है कि देर रात अपहरण की सूचना मिली थी, जिसके बाद एक कोल्ड स्टोरेज के पास से तुलसी राय और बीजेपी विधायक राजू सिंह को एक साथ पाया गया था। तुलसी राय का बयान कोर्ट में मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज कराया गया हैं। तुलसी राय के बयान पर राजू सिंह समेत आधा दर्जन को नामजद एवं करीब एक दर्जन अज्ञात समर्थकों पर केस दर्ज कराया गया है। फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है।


बता दें कि हाल ही में साहेबगंज के बीजेपी विधायक राजू सिंह पर पारू के सीओ और राजस्व कर्मचारी के साथ मारपीट करने का आरोप लगा था। उस मामले में भई सीओ के बयान पर पारू थाना में एससी एसटी एक्ट समेत कई धाराओं के तहत राजू सिंह के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। उस मामले में राजद नेता तुलसी राय ने जगह-जगह धरना प्रदर्शन कर साहेबगंज विधायक को खुला चैलेंज दिया था और कहा था कि यहां गुंडागर्दी नहीं चलेगी।