ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Road : बिहार में सड़कों की ऊंचाई बढ़ाने पर सख्ती, पथ निर्माण विभाग ने जारी किया नया आदेश; इंजीनियरों को पहले करना होगा यह काम Vande Bharat Express : बिहार में इन इलाके के लोगों को जल्द मिलने वाला है वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, नई रेलवे लाइन की भी उम्मीद Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, 2 लेन की जगह अब 4 लेन सडकों का होगा निर्माण; सरकार से मिली मंजूरी Teacher Vacancy 2026 : बिहार शिक्षक भर्ती 2026: 46 हजार पदों के लिए BPSC ने जारी किया नोटिस, विज्ञापन जल्द Bihar weather : बिहार में ठंड पड़ी कमजोर, न्यूनतम तापमान बढ़ा; उत्तर बिहार में सुबह घने कोहरे की संभावना समस्तीपुर: प्रोपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड का खुलासा, 6 लेन के जमीन को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़? बच्चों को पढ़ाने की बजाय स्कूल में चटाई बिछाकर सोते नजर आए मास्टर साहब, वीडियो हो गया वायरल चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, झाझा स्टेशन पर 45 मिनट रुकी साउथ बिहार एक्सप्रेस समस्तीपुर में सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप समस्तीपुर में महिला समेत दो को मारी गोली, भीड़ की पिटाई के बाद घायल अपराधी सन्नी पासवान की मौत

कोरोना ने बिहार BJP नेताओं को पार्टी कार्यालय तक सीमित कर दिया, टेलीविजन पर देखा राम मंदिर का भूमि पूजन

कोरोना ने बिहार BJP नेताओं को पार्टी कार्यालय तक सीमित कर दिया, टेलीविजन पर देखा राम मंदिर का भूमि पूजन

05-Aug-2020 06:37 PM

PATNA : कोरोना काल के बीच अयोध्या में श्री राम मंदिर की आधारशिला रख दी गई। बेहद सीमित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूमि पूजन किया और बिहार के बीजेपी नेताओं को भी कोरोना ने प्रदेश कार्यालय तक सीमित कर दिया। कोरोना संक्रमण के कारण बिहार का कोई भी बीजेपी नेता इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सका लेकिन प्रदेश कार्यालय में सब ने टेलीविजन पर बैठकर इसका सीधा प्रसारण अवश्य देखा। 


प्रदेश कार्यालय में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी, प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे, पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव कृषि मंत्री प्रेम कुमार, कला संस्कृति मंत्री प्रमोद कुमार समेत बीजेपी के अन्य नेताओं ने अयोध्या में मंदिर भूमि पूजन कार्यक्रम को देखा। अयोध्या में भूमि पूजन कार्यक्रम के खत्म होने के बाद प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने कहा कि हिंदुस्तान की सदियों पुरानी मुराद आज पूरी हो गई। आज का दिन भारत के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों से लिखा जाएगा क्योंकि हिंदुस्तान के करोड़ों लोगों की वर्षों की तपस्या सफल हो गई है। 25 पीढ़ियों से जिस बात की प्रतीक्षा हम कर रहे थे वह आज पूरी हो गई। 


डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने राम मंदिर भूमि पूजन के बाद कहा है कि राम जन्मभूमि के लिए सैकड़ों लोगों ने अपने प्राण न्यौछावर किए। आडवाणी जी ने रथयात्रा कर इस आंदोलन को जन आंदोलन में बदल दिया। अशोक सिंघल, महंत रामचंद्र दास, मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती, कल्याण सिंह जैसे नेता इस आंदोलन में सक्रिय रहे। वहीं 92 साल के वरिष्ठ वकील पारासरन और पुरातत्ववेत्ता के के मोहम्मद ने इसमें अब अद्भुत योगदान दिया। 30 वर्षों के संघर्ष के बाद मिली सफलता गौरव का क्षण प्रदान कर रही है। वहीं स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने भी इसे गौरव का क्षण बताया है।