ब्रेकिंग न्यूज़

मोदी सरकार "चींटी पर तोप चला रही हैं, आरजेडी सांसद का बड़ा बयान, कहा..बीमारी कैंसर की है और इलाज सिरदर्द का कर रहे है रेरा बिहार ने बिल्डरों को दी सख्त चेतावनी: अब अधूरे दस्तावेज़ पर नहीं होगा प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन पटना-गया के बीच एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, सभी स्टेशनों पर रुकेगी रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा देश भुगत रहा: मुकेश सहनी का केंद्र पर हमला chaiti chhath 2026: सूर्योपासना के दूसरे दिन छठ व्रतियों ने किया खरना पूजा, 36 घंटे की निर्जला व्रत की हुई शुरुआत सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी के बच्चों ने इंटर एग्जाम में लहराया परचम, लगातार दूसरी बार बने बिहार टॉपर अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट

Home / news / बिहार : BJP कार्यकर्ताओं ने सुनी PM के मन की बात, पटना के...

बिहार : BJP कार्यकर्ताओं ने सुनी PM के मन की बात, पटना के बांकीपुर विधानसभा में हुआ आयोजन, भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री हुए शामिल

27-Feb-2022 04:51 PM

PATNA : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिए देश-विदेश की जनता से अपने विचार साझा किए। रविवार को प्रधानमंत्री के मासिक रेडियो कार्यक्रम का 86वां एपिसोड था। राजधानी पटना स्थित भगवान उत्सव हॉल में भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री सह ‘मन की बात’ कार्यक्रम के बिहार प्रभारी ऋतुराज सिन्हा ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना।


मन की बात कार्यक्रम के बाद ऋतुराज सिन्हा ने बांकीपुर विधानसभा के बूथ नंबर 261 पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधामंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश का हर व्यक्ति चाहे वो देश में हो या विदेश में, पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास का ही नतीजा है कि आज यूक्रेन में फंसे देश के हजारों युवा सकुशल अपने देश लौट रहे हैं।


ऑपरेशन गंगा के तहत यूक्रेन में फंसे बिहारी छात्रों के घर वापसी पर आज पटना एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करने का अवसर मिला। भारत सरकार का मुख्य उद्देश्य वहां फंसे हुए प्रत्येक भारतीय को वापस लाना है।उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया।


उन्होंने कहा कि यह हम सबके लिए गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुनने में बिहार देश के टॉप 5 राज्यों में शामिल है। हमारा प्रयास है कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से बिहार के हर बूथ तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बातों को पहुंचाया जाए। इस अवसर पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम के बिहार के सह प्रभारी दिलीप मिश्रा, जिला अध्यक्ष अभिषेक कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।