राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई
03-Aug-2022 07:59 PM
By AKASH KUMAR
AURANGABAD : औरंगाबाद में बिजली विभाग ने एक शख्स को ऐसा झटका दिया कि उसकी जान चली गई। घटना रफीगंज थाना क्षेत्र के अब्दुलपुर मोहल्ले की है। बिजली चोरी के आरोप में विभाग की टीम छापेमारी करने के लिए पहुंची थी। इस दौरान बिजली विभाग के कर्मियों ने बिजली चोरी का आरोप लगाते हुए गृहस्वामी पर 50,455 रुपए का जुर्माना लगा दिया। पचास हजार का जुर्माना सुनकर गृहस्वामी को हार्ट अटैक आया और उसकी मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक बिजली चोरी की सूचना पर बिजली विभाग के कर्मी कनीय विद्युत अभियंता नीरज कुमार के नेतृत्व सोमवार को छापेमारी अभियान चला रहे थे। इसी दौरान टीम अब्दुलपुर मोहल्ले में संतोष कुमार महतो के घर छापेमारी करने पहुंची। बिजली चोरी के आरोप में बिजली विभाग की टीम ने 50 हजार 4 सौ 55 रुपये का जुर्माना लगाते हुए थाने में केस दर्ज करा दिया। बुधवार को रफीगंज पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस को देख गृहस्वामी मदन महतो बेहोश हो गए।
मदन महतो के बेहोश होते ही मौके अफरा-तफरा मच गई। आनन-फानन में परिजन उन्हें अस्पताल लेकर भागे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक के परिजनों ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर अवैध वसूली करने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि हर महीने दो से ढाई सौ का बिल आता था, जो वे लोग जमा कर देते थे।