ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में बालू घाटों की नीलामी में सुस्ती पर सरकार सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश; आपूर्ति पर संकट! BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह लगेगी भोलेनाथ की 112 फीट ऊंची प्रतिमा, योग हब बनाने की भी तैयारी शुरू; जानिए खासियत मेडिकल कॉलेजों में अब ‘कैमरों का कड़ा पहरा’: गायब डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई, PG मान्यता रद्द होने का खतरा Bihar Crime : दिल दहला देने वाली घटना ! हॉस्टल में 5 साल के मासूम की गला काटकर हत्या, गुस्साए लोगों ने NH किया जाम Bihar News: कुलपति के घर पर बमबाजी, थाने के सामने अपराधियों का तांडव; हत्या की धमकी से दहशत पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? BIHAR NEWS : सरकारी अफसर या गैंगस्टर? कृषि अधिकारी ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, VIDEO देख दहल जाएगा दिल! Bihar News : नालंदा में NIA और ATS का बड़ा ऑपरेशन, सुबह से 6 ठिकानों पर छापेमारी; AK-47 कारतूस मामले से जुड़ा है पूरा केस; क्या सामने आएगा बड़ा खुलासा? BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय

Home / news / बिहार: बिजली बिल वसूलना SDO को पड़ गया भारी, मुखिया ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा,...

बिहार: बिजली बिल वसूलना SDO को पड़ गया भारी, मुखिया ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, सरकारी गाड़ी भी जला दी

03-Mar-2023 06:17 PM

By First Bihar

SIWAN: खबर सीवान के महाराजगंज से आ रही है, जहां बिजली बिल का बकाया पैसा वसूल करने जाना एसडीओ को काफी महंगा पड़ गया। जैसे ही बिजली विभाग के एसडीओ बिजली बिल वसूलने गांव में पहुंचे, तभी मुखिया और उनके समर्थकों ने एसडीओ पर हमला बोल दिया। मुखिया और उसके समर्थकों ने एसडीओ की सरकार गाड़ी को भी आग के हवाले कर दिया। किसी तरह से एसडीओ मुश्किल से जान बचा कर वहां से भागे। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया। घटना महराजगंज थाना क्षेत्र के दरौंदा प्रखंड स्थित चकरी गांव की है।


बताया जा रहा है कि एसडीओ शकील अहमद बकाया बिजली बिल को वसूलने के लिए चकरी गांव पहुंचे थे। तभी पांडेयपुर पंचायत के मुखिया निरंजन सिंह और उनके परिवार के लोगों ने उनपर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में एसडीओ गंभीर रूप से घायल हो गए। मुखिया और उनके समर्थकों ने एसडीओ की गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। एसडीओ की गाड़ी कुछ ही देर में धू-धूकर जल गई। घायल एसडीओ शकील अहमद को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें सदर अस्पताल भेज दिया है।


बता दें कि, इस घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मुखिया और उसके समर्थकों को समझा कर शांत किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं घायल एसडीओ शकील अहमद ने बताया कि कि सूचना मिली थी कि दरौंदा प्रखंड के चकरी गांव के मुखिया एक निजी स्कूल में चोरी की बिजली जला रहे हैं। जब इस मामले की जांच करने स्कूल गए तो मुखिया और उनके परिजनों ने जानलेवा हमला कर दिया और गाड़ी को आग लगा दी। किसी तरह से जान बचाकर वहां से निकला।