बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश
05-Mar-2022 11:45 AM
CHAPRA : भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी ब्यूरो की मुहिम जारी है। बिहार के एक और भ्रष्ट सरकारी सेवक के ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। छपरा में आय से अधिक संपत्ति मामले में जिला परिषद के इंजीनियर शंभुनाथ सिंह के तीन ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। जूनियर इंजीनियर पर आय से 2 करोड़ अधिक संपत्ति का मामला दर्ज हुआ है।
निगरानी ब्यूरो की टीम शनिवार सुबह से ही छपरा जिला परिषद के जूनियर इंजीनियर के तीन ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पहले घंटे की छापेमारी में ही अकूत संपत्ति का पता चला है। बताया जाता है कि इस भ्रष्ट जूनियर इंजीनियर ने अकूत संपत्ति बनाई है।
इंजीनियर पर यह भी आरोप है कि इस बार अपनी पत्नी को पैसों के बल पर मुखिया बना दिया। वही अपने बेटे को असिस्टेंट इंजीनियर के पद पर बहाली कराया है। इस केस में बेटा भी अभियुक्त बना है।
जानकारी के अनुसार छपरा जिला परिषद के जूनियर इंजीनियर के पटना के अलावे छपरा स्थित दफ्तर और पैतृक आवास की तलाशी ली जा रही है। निगरानी ब्यूरो की रेड में जमीन और फ्लैट के 40 से अधिक कागजात मिले हैं। पटना में दो महंगे फ्लैट का पता चला है। वहीं कई बैंक लॉकर के कागजात मिले हैं।