बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़
19-Aug-2024 12:37 PM
By First Bihar
SUPAUL: सुपौल में रविवार को मेस में नाश्ते के बाद बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस बल के सैकड़ों जवानों की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। जिसके बाद आनन-फानन में सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब इस मामले ने तूल पकड़ लिया है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर करीब एक हजार जवान भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं।
दरअसल, रविवार को नाश्ते में पूरी, जलेबी और चने की सब्जी खाने के बाद ढाई सौ से अधिक जवानों की तबीतय बिगड़ गई थी। एक साथ इतने जवानों की तबीयत बिगड़ने के बाद हड़कंप मच गया था। जवानों को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के बाद रात एक बजे सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
अब इस मामले ने तूल पकड़ लिया है और BSAP के करीब एक हजार चिलचिलाती धूप में भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। जवानों का आरोप हैं कि उन्हें जहर मिला खाला परोसा गया। जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई थी और उनकी जान जाते-जाते बची है। आरोप है कि उनके खाने में सल्फास मिलाया गया था हालांकि फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।
भूख हड़ताल पर बैठे जवान बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस बल के कमांडेंट को हटाने की मांग पर अड़े हुए हैं। जवानों का कहना है कि ट्रेनिंग के दौरान उन्हें बेहत खराब क्वालिटी का खाना दिया जाता है। अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा है। बता दें कि प्रदर्शनकारी जवान अभी ट्रैनिंग में हैं। ट्रेनिंग पूरी होते ही डिपार्टमेंटल परीक्षा देने के बाद एसआई बनाए जाएंगे।