ब्रेकिंग न्यूज़

मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड

Home / news / बिहार : भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत, श्राद्कर्म में...

बिहार : भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत, श्राद्कर्म में शामिल होकर घर लौट रहा था परिवार

12-Sep-2022 07:23 PM

ARRAH : बड़ी खबर भोजपुर से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र के देव टोला स्थित न्यू टोल टैक्स के पास की है। यहां तेज गति से आ रही दो बाइक की की टक्कर में देवर-भाभी समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। 


मृतकों की पहचान बक्सर के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र स्थित गरहथा खुर्द गांव निवासी विकास कुमार की 30 वर्षीया पत्नी दामिनी देवी, उनका छोटा भाई सोनू कुमार एवं पीरो थाना क्षेत्र के हसवाडीह गांव निवासी उनके साढु का लड़का संजय कुमार शामिल है। बताया जा रहा है कि सभी लोग आयर थाना क्षेत्र के बलिगांव गांव में एक श्राद्ध कर्म में शामिल होकर बाइक पर सवार होकर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक ब्रेकर आ गया। जहां ब्रेक लगाने क्रम में दोनों बाइक अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गई।


इस हादसे में बाइक पर सवार दामिनी देवी, सोनू कुमार प्रसाद और संजय कुमार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि आर्यन कुमार, मंटू कुमार और नंदनी देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। परिवार के तीन लोगों की एक साथ मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।