ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य

बिहार: भाई की शादी में डांस कर रही थी महिला, पति ने रोका तो करा दी हत्या

29-May-2022 07:47 PM

By SAURABH KUMAR

SHEOHAR: शिवहर में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां भाई की शादी में डांस करने से रोकने पर नाराज पत्नी ने अपने ही पति की हत्या करवा दी। घटना पूरनहिया थाना क्षेत्र के हथसार गांव की है। पुलिस ने युवक का क्षत-विक्षत शव बीते शनिवार को हथसार माई गाछी के पास से बरामद किया था। मामले की जांच के बाद पुलिस ने पति की हत्या के आरोप में पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


दरअसल, पुलिस ने सीतामढ़ी के मेजरगंज थाना क्षेत्र के हरपुर कला निवासी सुकृति पासवान के 28 वर्षीय बेटे सरोज पासवान का शनिवार को हथसार माई गाछी के पास से क्षत-विक्षत शव बरामद किया था। पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया था और मामले के छानबीन में जुट गई थी। थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बताया कि मृतक सरोज पासवान अपने साले की शादी में शामिल होने के लिए हथसार पहुंचा था। फुदेनी पासवान के बेटे की बारात निकली थी, मृतक सरोज पासवान की पत्नी यानी दूल्हे की बहन डांस कर रही थी। जिससे नाराज सरोज पासवान ने पत्नी की पिटाई कर दी।


बीच सड़क पर बहन की पिटाई सरोज पासवान के साले नागवार गुजरी और उसने जीजा सरोज पासवान को कमरे में बंद कर दिया ताकि वह बारात नहीं जा सके। इसी बीच सरोज पासवान का शव फांसी के फंदे से लटका शव बरामद किया गया। पुलिस के डर से परिजनों ने शव को सरेह में छिपा दिया, मृतक के परिजन सरोज को तलाश करते रहे, लेकिन पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी।


बाद में परिजनों ने 27 मई को सरोज के गुमशुदा होने का मामला थाने में दर्ज कराया। पुलिस मामले की छानबीन कर ही रही थी कि शनिवार को पुलिस को शव मिलने की सूचना मिली। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के बयान के आधार पर पहुंची ने हत्या के आरोप में मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और मामले में फरार चल रहे अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है।