Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
04-Oct-2023 02:08 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: बिहार में बेखौफ हो चुके बदमाश हत्या की वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुला चैलेंज दे रहे हैं। ताजा मामला सहरसा से सामने आया है, जहां अपराधियों ने बाजार गए एक युवक की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। बदमाश युवक को लगातार हत्या की धमकी दे रहे थे और आखिरकार उसकी जान ले ली। घटना सदर थाना क्षेत्र के बेंगहा के पास की है।
मृतक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के नरियार निवासी चंदन कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि चंदन अपने दोस्त के साथ बाइक पर सवार होकर सहरसा से बेंगहा की ओर जा रहा था। इसी दौरान बेंगहा पहुंचने पर अजित साह नामक शख्स ने युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर दिया और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद मृतक का दोस्त जबतक उसे अस्पताल लेकर पहुंचा, तबतक उसकी मौत हो चुकी थी।
परिजनों कि माने तो गांव में ही बीते दिनों किसी बात को लेकर कुछ लोगों से चंदन का विवाद हो गया था। जिसके बाद से चंदन को जान से मारने की धमकी मिल रही थी और बुधवार को बाजार से घर लौटने के दौरान अजीत साह ने चाकू मारकर चंदन को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद मृतक परिवार में कोहराम मचा हुआ है। उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची सदर थाने की पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है।