ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / बिहार: बारात जा रहे दूल्हे के भाई समेत तीन की सड़क हादसे में...

बिहार: बारात जा रहे दूल्हे के भाई समेत तीन की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

11-Jun-2022 01:13 PM

By Tahsin Ali

ARARIA: बड़ी खबर अररिया से आ रहा है, जहां भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना फारबिसगंज-अररिया फोरलेन के ढोलबज्जा की है। मृतक तीनों युवक शुक्रवार की रात एक बाइक पर सवार होकर किसी शादी समारोह में जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही ट्रैक्टर ने तीनों को रौंद डाला। जिससे तीनों दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई।


मृतकों की पहचान जोगबनी निवासी गणेशी राम के बेटे अवधेश राम, भरत राम के बेटे पवन कुमार राम और जसीम मियां के बेटे कौशर आलम के रूप में हुई है। इधर, हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।


बताया जा रहा है कि शुक्रवार को मृतक पवन राम के छोटे भाई सुमन राम की शादी थी। जोगबनी से बारात सज धजकर कुड़वा लक्ष्मीपुर जाने के लिए निकल चुकी थी। पवन राम और उसके दोनों दोस्त एक बाइक पर सवार होकर शादी बारात जा रहे थे। जैसे ही तीनों फारबिसगंज-अररिया फोरलेन के ढोलबज्जा स्थित एक ढाबे के पास पहुंचे, पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने तीनों को रौंद डाला जिससे मौके पर ही तीनों की मौत हो गई और देखते ही देखते शादी की खुशी मातम में बदल गई।