LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई Bihar Crime News: नाबालिग लड़के की चाकू गोदकर हत्या, पंचायती में बुलाकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: नाबालिग लड़के की चाकू गोदकर हत्या, पंचायती में बुलाकर मौत के घाट उतारा बिहार में रोडरेज की वारदात, कार चालक को पीट-पीटकर मार डाला; रॉग साइड आने से रोकना पड़ा भारी दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड को लेकर आया बड़ा अपडेट, निरीक्षण के बाद क्या बोले केंद्रीय मंत्री? दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड को लेकर आया बड़ा अपडेट, निरीक्षण के बाद क्या बोले केंद्रीय मंत्री?
28-Sep-2023 06:25 PM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां एक निजी बैंक में तैनात सुरक्षा गार्ड ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई है। मृतक गार्ड के पॉकेट से पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद किया है। घटना देवरिया थाना क्षेत्र के देवरिया चौधरी टोला की है।
मृतक गार्ड की पहचान देवरिया चौधरी टोला निवासी पप्पू चौधरी के रूप में हुई है जो मुजफ्फरपुर शहर के एचडीएफसी बैंक में सुरक्षा गार्ड का काम करता था। बताया जा रहा है कि ड्यूटी खत्म होने के बाद पप्पू चौधरी अपने घर देवरिया चौधरी टोला जाने के लिए निकला था और बीच रास्ते में ही उसने अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए और पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो मृतक की जेब से सुसाइड नोट बरामद किया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है और मामले के छानबीन में जुट गई है। सुसाइड नोट में पप्पू चौधरी ने लिखा है कि, हम अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहे हैं.. किसी को नहीं फंसाया जाए, इसमें किसी की गलती नहीं है’।
फिलहाल यह पता नहीं चल सका है कि पप्पू चौधरी ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया है। पूरे मामले में सरिया एसडीपीओ कुमार चंदन ने बताया कि देवरिया थाना क्षेत्र में एक निजी बैंक का सुरक्षाकर्मी अपने ही गन से सुसाइड किया है उसके पॉकेट से पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद किया है उनके परिजनों को इसकी सूचना दी गई है और पुलिस अग्रसर कार्रवाई में जुटी है। उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।