ब्रेकिंग न्यूज़

बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन

Home / news / बिहार : बंगाल जा रही कार की हुई भीषण सड़क दुर्घटना, तीन की...

बिहार : बंगाल जा रही कार की हुई भीषण सड़क दुर्घटना, तीन की मौत; दो की हालत नाजुक

09-Sep-2023 08:14 AM

By First Bihar

KISHANGANJ : बिहार में सड़क हादसा के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसे करीब में अब एक ताजा मामला किशनगंज से निकलकर सामने आ रहा है जहां बंगाल जा रही कार  भीषण सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया है जिसमें मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई है और दो की हालत नाजुक बताई जा रही है।


मिली जानकारी के जिले से सटे धर्मपुर क्षेत्र में शुक्रवार को भीषण सड़क दुर्घटना हुई है। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना में जिले के तीन लोगों की मौत हो गई।  मृतक युवक टाउन थाना क्षेत्र के निवासी हैं। मृतकों की पहचान धरमगंज निवासी सम्राट, ओम सहनी और डुमरियाभट्टा निवासी रतन के रूप में हुई है। सड़क हादसे की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी। इस घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई। 


बताया जा रहा है कि, इलाज के लिए सिलीगुड़ी ले जाने के क्रम में घायल ओम ने रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं, घायल कुंदन और सोनू को प्राथमिक इलाज के बाद सिलीगुड़ी रेफर कर दिया गया। युवक कार पर सवार होकर बंगाल जा रहे थे इस दौरान धरमपुर के समीप चालक ने तेज रफ्तार होने से अपना नियंत्रण खो दिया, जिससे सड़क किनारे पोल और पेड़ से कार टकरा गई। इसके बाद कार धान की खेत में पलट गई। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार से घायल युवकों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक दो युवक की मौत मौके पर ही हो गई। 


लोगों ने तीन घायलों को इलाज के लिए लोधन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. इसके बाद उन्हें एमजीएम मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, लेकिन घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सिलीगुड़ी रेफर कर दिया गया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही सदर अस्पताल में लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं, पुलिस शव को जब्त कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुट गई।