Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
03-Jan-2024 06:58 PM
By Srikant Rai
MADHEPURA: बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधी एक के बाद एक लोगों को अपनी गोली का शिकार बना रहे हैं। ताजा मामला मधेपुरा से सामने आया है, जहां बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग को दो लोगों को गोली मार दी। गोली लगने से एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को मधेपुरा मेडिकल कॉलेज अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना सदर थाना क्षेत्र के साहुगढ़ की है।
जानकारी के अनुसार, साहुगढ के गढ़िया गांव निवासी भुपेंद्र यादव का बेटा मनीष कुमार अपने साथी भेलवा सिमराहा निवासी अशोक यादव के बेटे शिवम कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर मधेपुरा से अपने घर लौट रहे था। इसी दौरान साहुगढ पुल के पास तीन बाइक पर सवार 6 अपराधियों ने ओवरटेक कर उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोली की आवाज सुन कर आसपास के लोग जबतक मौके पर पहुंचे तबतक अपराधी फरार हो गए थे।
स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने आनन-फानन में दोनों लड़कों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मनीष को मृत घोषित कर दिया वहीं गंभीर रूप से घायल शिवम को मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया, जहां से डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।