ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड राजस्व सेवा संवर्ग का उपमुख्यमंत्री पर हमला, नियम संशोधन और भूमि सर्वे पर उठाए सवाल राज्यसभा जीत के बाद भाजपा का दावा, एमएलसी चुनाव भी बुरी तरह हारेगी आरजेडी बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश

Home / news / बिहार : बदमाशों ने लड़की को पेट्रोल छिड़ककर जलाया, इलाके में सनसनी

बिहार : बदमाशों ने लड़की को पेट्रोल छिड़ककर जलाया, इलाके में सनसनी

23-Jul-2022 10:36 AM

PASHCHIM CHAMPARAN : रक्सौल से एक घटना सामने आई है, जहां दिनदहाड़े बदमाशों ने युवती को पेट्रोल छिड़कर जला दिया, जिससे मौके पर ही युवती की मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुचीं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. 


घटना हरैया थाना क्षेत्र के बाईपास सड़क पर पेट्रोल पंप स्थित बांसवाड़ी की है. लोगों ने अचानक धुआं उठता देखा. जब लोग वहां पहुंचे तो देखा कि शलवार समीज पहने एक लड़की जली हुई पड़ी है. जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना के बाद हरैया पुलिस मौके पर पहुंची. हालांकि अब तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है.


हरैया थानाध्यक्ष विवेक जायसवाल ने बताया कि शव की शिनाख्त के लिए आसपास के गांव वालों से पूछताछ की जा रही है. सभी पहलू पर जांच चल रही है. युवती की मौत आत्महत्या है या उसकी हत्या की गई है, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने और जांच के बाद ही ये स्पष्ट हो पाएगा. वहीं, लोगों कहना है कि हत्या के बाद युवती को पेट्रोल छिड़क कर जला दिया गया है.


बताया जाता है कि पहले भी बाईपास सड़क किनारे एक युवती का शव बरामद हुआ था जिसकी शिनाख्त भी आज तक नहीं हो पाई और अब एक बार फिर इस तरह लड़की का जला हुआ शव बरामद हुआ है, जिससे लोगों में काफी आक्रोश है. हालांकि पुलिस कई एंगल से इस मामले की जांच कर रही है.