मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड
03-Feb-2022 07:14 AM
PATNA : पटना सहित बिहार के कई जिलों में तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है. राज्य के कई जिलों में सर्दी के मौसम के दौरान बीते दिनों बारिश देखने को मिली. वहीं अब मौसम का मिजाज बदल गया है. राज्य में पछुआ चलने लगी है. इन मौसमी प्रभावों को देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र पटना की ओर से यलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विज्ञानी की मानें तो चार फरवरी के बाद मौसम सामान्य हो जाएगा. जो सतह से 1.5 किमी उपर बना हुआ है. पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहा. न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं देखने को मिला. प्रदेश के एक या दो जगहों पर घने स्तर का कोहरा देखने को मिला.
पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार जम्मू शहर से बेगूसराय का न्यूनतम पारा कम रहा. 7.8 डिग्री सेल्सियस बेगूसराय का न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया जबकि जम्मू शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे रहने के साथ 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान राजधानी पटना का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे आने के साथ 22.8 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे आने के कारण 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 3.4 डिग्री पारे की वृद्धि दर्ज की गई. गया के अधिकतम तापमान में 24 घंटों के दौरान 1.4 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई. वहीं कई शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया.