दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
16-Feb-2023 01:35 PM
By First Bihar
BANKA: बांका में मैट्रिक की परीक्षा दे रही एक छात्रा बच्चे को जन्म देने के कुछ ही घंटों के बाद परीक्षा देने के लिए एग्जामिनेशन सेंटर पर पहुंच गई। परीक्षा छूट न जाए और उसका एक साल बर्बाद न चला जाए इसको देखते हुए छात्रा ने यह कदम उठाया। छात्रा के इस फैसले को लेकर उसकी खूब सराहना हो रही है। पहले तो डॉक्टर ने उसे परीक्षा देने से मना किया लेकिन उसके परीक्षा के प्रति उत्साह को देख डॉक्टर ने उसे इजाजत दे दी। जिसके बाद छात्रा को एंम्बुलेंस से परीक्षा केंन्द्र लाया गया।
दरअसल, बांका में 22 वर्ष की छात्रा रुकमिणी कुमारी गर्भवती थी। प्रसव का समय नजदीक आने के बावजूद वह परीक्षा नहीं खोड़ना चाह रही थी। चांदन प्रखंड मुख्यालय के एमएम केजी उच्च विद्यालय में रूकमिणी परीक्षा दे रही थी। पहले दिन की परीक्षा को देने के बाद जब रूकमिणी घर गयी तो देर रात उसे प्रसव पीड़ा होने लगी, जिसके बाद परिवार वालों उसे अस्पताल ले गए। जहां अगले दिन रूकमिणी ने एक बेटे को जन्म दिया।
बेटे को जन्म देने के बाद जब रूकमिणी को होश आया तो वह परीक्षा के बारे में सोंचकर बेचैन हो गई। बेटे को जन्म देने की खुशी से ज्यादा उसे परीक्षा की चिंता सता रही थी। रूकमिणी लगातार जिद कर रही थी कि उसे परीक्षा देना है नहीं तो उसका एक साल बर्बाद हो जाएगा। डॉक्टर्स और परिजनों के काफी समझाने के बाद भी जब वह नहीं मानी तो रुकमिणी को डॉ. के देखरेख में एंबुलेंस से परीक्षा केंद्र ले जाया गया। परीक्षा को लेकर रूकमिणी के जज्बे को देख लोग उसकी खूब सराहना कर रहे हैं।