मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड
15-Sep-2022 06:02 PM
MOTIHARI : बिहार में सार्वजनिक आयोजनों के दौरान ऑकेस्ट्रा प्रोग्राम का आयोजन कोई नई बात नहीं है। आए दिन इस तरह की तस्वीरें सामने आती रहती हैं। ताजा मामला मोतिहारी से सामने आया है, जहां बार बालाओं के अश्लील डांस के दौरान एक पूर्व मुखिया का कारनामा सामने आया है। बार-बालाओं के अश्लील डांस को देख पूर्व मुखिया खुद पर काबू नहीं रख पाया और स्टेज पर चढ़कर अश्लीलता की सारी हदों को पार कर दिया।
दरअसल, अनंत चतुर्दशी के मौके पर मोतिहारी के चिरैया थाना क्षेत्र के एक गांव में बार बालाओं के डांस प्रोग्राम का आयोजन किया गया था। स्टेज पर मौजूद बार-बाला भोजपुरी के अश्लील गानों पर ठुमके लगा रही थीं। इसी दौरान कार्यक्रम में मौजूद पूर्व मुखिया ने मर्यादा को तार-तार करते हुए जमकर ठुमके लगाए। इसी दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो खूब वायरल हो रहा है। हालांकि फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि पूर्व मुखिया कैसे सैकड़ों लोगों के बीच मर्यादा को लांघ गया। जानकारी के मुताबिक वायरल वीडियो चिरैया पंचायत के खरतरी मध्य का बताया जा रहा है। पूर्व मुखिया के इस कारनामे को देख लोगों के बीच चर्चा का बाजार गर्म है।