ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / बिहार : अवैध उगाही का विरोध करने पर चौकीदार पर जानलेवा हमला, मौके...

बिहार : अवैध उगाही का विरोध करने पर चौकीदार पर जानलेवा हमला, मौके पर मची अफरा - तफरी

21-Jul-2023 09:18 AM

By First Bihar

BANKA : बिहार में अपराधियों के अंदर से पुलिस प्रसाशन का खौफ कम होता हुआ नजर आ रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जब कहीं न कहीं अपराधी अपने काले कारनामों को अंजाम नहीं दे रहे हो। सबसे बड़ी बात है कि अपराधी आम तो आम अब पुलिसवालों पर भी हमला करना शुरू कर दिए हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बांका से जुड़ा हुआ है। यहां अवैध उगाही का विरोध करने पर अपराधी ने धारदार हथियार से चौकीदार पर हमला कर दिया।


दरअसल, अमरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुरिहारी गांव में चौकीदार पर हमला किया गया। उनके ऊपर अवैध उगाही का विरोध करने पर अपराधी ने धारदार हथियार से चौकीदार पर हमला कर दिया। घटना की सूचना के बाद मौके पर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ पहुंचे और घायल चौकीदार को अमरपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। जख्मी चौकीदार बबलू पासवान का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल में किया गया।


वहीं, इस घटना में जख्मी चौकीदार बबलू पासवान ने कहा कि गांव के ही बटेश्वर सिंह शराब तस्करी सहित अन्य गैरकानूनी कार्य करता है। शराब तस्करी मामले में जेल भी जा चुका है। जिसको लेकर वह कई बार धमकी भी दे चुका था। सूचना मिली थी कि बैजूडीह नहर पुलिया के पास बटेश्वर सिंह अपने कुछ आपराधिक तत्वों के साथ मिलकर ट्रक से अवैध उगाही कर रहा। इसी का विरोध करने पर उसके ऊपर लोहे के खंती से हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद अमरपुर थानाध्यक्ष बिनोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।


इधर, इस घटना को लेकर अमरपुर थाना अध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि चौकीदार पर हमला हुआ है। जिसका इलाज स्थानीय अस्पताल में किया जा रहा है। पुलिस मामले में चौकीदार के बयान पर कार्रवाई कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही।