ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई

Home / news / बिहार : अवैध खनन को रोकने गई पुलिस टीम पर हमला, दरोगा समेत...

बिहार : अवैध खनन को रोकने गई पुलिस टीम पर हमला, दरोगा समेत चार पुलिसकर्मी घायल

11-Jun-2022 09:10 AM

By AKASH KUMAR

AURNGABAD  औरंगाबाद जिले में बालू माफियाओं का मनोबल दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। अवैध बालू खनन को रोकने गई पुलिस पर बालू माफियाओ ने लाठी-डंडे और रोड़ेबाजी कर पुलिसकर्मी को जख्मी कर दिया। घटना अंबा थाना क्षेत्र के परता गांव के समीप बटाने नदी की है। जहां बालू माफियाओं द्वारा अवैध तरीके से बालू खनन किया जा रहा था सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब बालू लदी ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लेने का प्रयास किया. तभी बालू माफियाओं ने पुलिस पर हमला बोल दिया. 


इस हमले में अंबा थाना के एएसआई पंकज कुमार झा, सिपाही जितेंद्र पासवान, भोला सिंह, जितेंद्र प्रसाद गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए परता पंचायत के मुखिया श्याम बिहारी राय एवं मुखिया के पुत्र आवास सहायक नवनीत कुमार समेत 10 से 15 लोगों को नामजद तथा अज्ञात अभियुक्त बनाया है। वही त्वरित कार्रवाई करते हुए आवास सहायक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। 


थाना अध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बताने नदी में बालू का अवैध खनन किया जा रहा है सूचना के सत्यापन हेतु जब पुलिस वहां पहुंची तब एक हरे रंग की ट्रैक्टर पर बालू लोड किया जा रहा था. पुलिस जब ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लेने लगी तब बालू माफियाओं ने लाठी-डंडे तथा पत्थर से पुलिस टीम पर हमला बोल दिया. जिससे एक एएसआई समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए. इस मामले में ए एस आई पंकज कुमार झा के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. आरोपियों की जल्द पहचान कर उन्हें जेल भेज दिया जाएगा.