उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar News: राज्यसभा की पांचों सीट पर NDA प्रत्याशी जीते, जेडीयू महासचिव बोले– नीतीश कुमार के नेतृत्व की जीत सरकारी भवनों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने राज्य में 10 उड़नदस्ता टीमें गठित, विशेष जांच अभियान ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप Bihar Ips Officer: बिहार के 2 आईपीएस अधिकारियों की CBI में हुई नियुक्ति...बनाए गए SP, सरकार ने किया विरमित बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
13-Sep-2021 08:23 AM
PATNA : बिहार के पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव किया गया है. आंतकियों से निपटने के लिए राज्य भर के विभिन्न जिलों के 31 पुलिस पदाधिकारियों और जवानों का तबादला किया गया है. बिहार पुलिस मुख्यालय के कार्मिक एवं कल्याण विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक आतंकवाद निरोधक दस्ता में 31 पुलिसवालों की पोस्टिंग की गई है. इस खबर में नीचे तबादले की पूरी लिस्ट दी हुई है.
जिन पुलिस पदाधिकारियों और जवानों का तबादला एटीएस में किया गया है, उनमें बिहार के विभिन्न जिलों में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी और सिपाही है. इसमें कई ऐसे भी पुलिसकर्मी हैं, जो बिहार पुलिस के दूसरी इकाइयों में तैनात हैं. गौरतलब हो कि इससे पहले जून महीने में बिहार एटीएस में बड़ा बदलाव किया गया था. 42 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया था. इन्हें बीएमपी, विशेष शाखा, आर्थिक अपराध इकाई सहित कई इकाइयों में भेजा गया था.
इसके बाद पुलिस पदाधिकारी और जवानों ने एटीएस में जाने की इच्छा जताते हुए आवेदन दिया था. उसके बाद पुलिस मुख्यालय स्तर पर इसको लेकर साक्षात्कार आयोजित किया गया था. उसके बाद तबादले का आदेश जारी कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि एटीएस में जिन पुलिस पदाधिकारियों और जवानों का तबादला किया गया है, उनके वेतन में लगभग 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी का प्रावधान है.
ATS में इन पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला -
एसआई मो अरमान
एसआई अंजनी कुमार
एसआई बासुकी नाथ मिश्र
एसआई पह्लाद कुमार पाठक
एसआई विनय कुमार सिंह
एसआई चंद्रशेखर कुमार
एसआई मनोज कुमार राय
एएसआई अरुण कुमार सिंह
एएसआई यदुवंश सिंह
एसआई अकबाल हुसैन अंसारी
सिपाही सत्येंद्र प्रसाद
सिपाही अजय कुमार
सिपाही सोनू कुमार सिंह
सिपाही अमित कुमार
सिपाही संतोष कुमार यादव
सिपाही मनीष कुमार
सिपाही रंजय कुमार सिंह
सिपाही विमलेश कुमार
सिपाही परवेज आलम
सिपाही गुड्डू कुमार
सिपाही संतोष कुमार
सिपाही सुमन कुमार
सिपाही मो साहिर फैजान
सिपाही अभिमन्यु कुमार सिंह
सिपाही तबिश ज्या
सिपाही रोहित कुमार
सिपाही रवि रंजन कुमार
सिपाही गुड्डू कुमार
सिपाही मनीष कुमार
सिपाही संजय कुमार शेखर
सिपाही प्रदीप कुमार