अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
17-Oct-2020 08:35 AM
PATNA : बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण की 94 सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया शुक्रवार को खत्म हो गई. बिहार की 94 सीटों पर कुल 1062 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है और आज नामांकन पत्रों की जांच का दिन है. 19 अक्टूबर तक के नाम वापस लिए जा सकेंगे और यह समय सीमा खत्म होने के बाद ही तस्वीर साफ होगी कि दूसरे चरण की सीटों पर कुल कितने उम्मीदवार मैदान में हैं.
तीसरे चरण की 78 विधानसभा सीटों के लिए भी नामांकन की प्रक्रिया जारी है. 13 अक्टूबर से तीसरे चरण के लिए नामांकन का काम शुरू किया जा चुका है. आपको बता दें कि बिहार में पहले चरण की 71 सीटों के लिए कुल 1066 उम्मीदवार मैदान में हैं. इसके अलावे वाल्मीकिनगर संसदीय सीट पर भी उपचुनाव हो रहा है और यहां अब तक एक उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल किया है.
बिहार में पारदर्शी और स्वच्छ चुनाव संपन्न कराने के लिए आयोग लगातार सख्ती से कार्रवाई कर रहा है. अब तक के आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से जुड़े कुल 90 मामले दर्ज किए गए हैं. चुनाव में विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए अब तक के एक 1129 अवैध हथियार जब्त किए गए हैं. 63 हजार से ज्यादा लाइसेंस का सत्यापन किया गया है और लगभग 21 से लाइसेंस रद्द किए गए हैं.