ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई

Home / news / बिहार : अस्पताल से घर लौट रहे थे दो भाई, चलती लूना में...

बिहार : अस्पताल से घर लौट रहे थे दो भाई, चलती लूना में अचानक लग गई आग, एक की मौत, दूसरा गंभीर

26-Apr-2022 05:57 PM

By AKASH KUMAR

AURANGABAD : खबर औरंगाबाद से है, जहां एक चलती लूना बाइक में अचानक आग लग गई। जिससे लूना चालक की झुलसकर मौत हो गई जबकि पीछे बैठा एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जब तक लोग समझ पाते तबतक लूना सवार दोनों शख्स बूरी तरह से झुलस चुके थे। गंभीर रूप से झुलसे शख्स को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


मृतक की पहचान सिमरा थाना क्षेत्र के कर्मा बसतपुर निवासी सरपंच मिश्रा के रूप में हुई है। बताया जाता है कि कर्मा बतसपुर गांव निवासी नारायण मिश्रा अपने लकवाग्रस्त बड़े भाई सरपंच मिश्रा को लेकर इलाज कराने औरंगाबाद आये थे। इलाज कराने के बाद लूना मोपेड से वे वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान एनएच-19 पर कामा बिगहा के पास मोपेड में अचानक आग लग गई। 


आग लगते ही नारायण मिश्रा तो कपड़ो में आग लगने के बावजूद गिरते पड़ते जलते वाहन से दूर हट गये लेकिन लकवाग्रस्त होने के कारण सरपंच मिश्रा जलते मोपेड पर ही रह गये। जिससे झुलसकर उनकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची नगर थाने की पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि गंभीर रूप से झुलसे नारायण मिश्रा को सदर अस्पताल भेज दिया। जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया है।