मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
16-Jul-2023 06:59 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में एक बार फिर मानसून लोगों के लिए कहर बनकर टुटा है। राज्य में बीते दो दिनों में वज्रपात से 11 जिलों में 17 लोगों की मौत हो गई है। अब इन मृतकों को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने भी गहरी संवेदना प्रकट की है। सीएम ने कहा है कि - आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं। उन्होंने मृतक के परिजनों को अविलंब चार-चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया।
दरअसल, वज्रपात से रोहतास में पांच, औरंगाबाद में दो, बक्सर में दो, अरवल, किशनगंज, कैमूर, वैशाली, सीवान, पटना, अररिया व सारण में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई है। ऐसे में सीएम ने आमलोगों से खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतने की अपील की है। सीएम ने पत्र जारी कर कहा है कि खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें। खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें।
मालूम हो कि, राज्य में मानसून बिहार में वज्रपात की भयावहता आपदा का रूप लेती जा रही है। बाढ़ की तरह ही इससे होने वाले नुकसान का भी पूर्वानुमान नहीं लग पा रहा है। पिछले तीन माह के आंकड़े इसकी भयावहता को दर्शाते हैं। ठनका से सौ लोगों की जान जुलाई के पंद्रह दिनों में जा चुकी है। मई से 15 जुलाई तक ढाई माह में ही 152 मौतें हुई हैं।