Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो
19-Mar-2020 06:47 AM
PATNA : देश में कोरोना वायरस से अब तक 168 लोग इनफेक्टेड पाए गए हैं। जिनमें से तीन की मौत हो चुकी है जबकि 16 लोग इंफेक्शन के बावजूद ठीक हो चुके हैं। कोरोना वायरस को लेकर तमाम ऐतिहासिक के बावजूद चंडीगढ़ में कोरोना का पहला के सामने आया है। चंडीगढ़ में लंदन से लौटे एक युवती में कोरोना के लक्षण पाए जिसके बाद उसका टेस्ट कराया गया। टेस्ट रिपोर्ट में कोरोना होने की पुष्टि हुई है।
इधर बिहार में कोरोना वायरस का अब तक एक भी मामला कंफर्म नहीं हुआ है। सरकार लगातार संदिग्धों का मेडिकल टेस्ट करा रही है लेकिन राहत की बात यह है कि बिहार में अब तक एक भी इनफेक्टेड नहीं पाया गया है। बिहार में अब तक 354 संदिग्धों की पहचान की गई है जिनमें से अब तक के 113 संदिग्धों को आइसोलेशन वार्ड से छुट्टी भी दे दी गई है। इन्होंने 14 दिनों के लिए आइसोलेशन पीरियड को पार कर दिया है और सेहत में सुधार के बाद इन लोगों को छुट्टी मिल गई है।
हालांकि बुधवार को पीएमसीएच में एक ही परिवार के 8 संदिग्ध मरीजों को भर्ती कराया गया। यह परिवार बाढ़ का रहने वाला है और इसके मुखिया पिछले सप्ताह ही सऊदी अरब से घर वापस आए थे। बुधवार को कोरोना का संदेह होने के बाद एक ही परिवार के इन सभी 8 सदस्यों को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया। इन सभी का सैंपल टेस्ट के लिए लिया गया है और रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।