PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल Success Story: दो सगे भाई, एक सपना… पहले ही प्रयास में दोनों ने फतह किया UP PCS, जानिए इनकी सफलता की कहानी नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें” Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप बेगूसराय में दिनदहाड़े वॉलीबॉल खिलाड़ी को मारी गोली, हालत गंभीर Bihar News: खंभे पर चढ़े थे बिजली ठीक करने… अचानक दौड़ा करंट, वार्ड सदस्य की दर्दनाक मौत नीतीश कुमार के इस्तीफे पर संतोष सुमन का बयान, बोले- बिहार को मिलेगा सर्वसमावेशी नया मुख्यमंत्री ‘JDU से सीएम नहीं बनाया तो NDA की दुर्गति तय’, नीतीश कुमार के इस्तीफे पर बोले पप्पू यादव
19-Mar-2023 03:04 PM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR : बिहार पुलिस इन दिनों डीजीपी आरएस भट्टी के निर्देश के बाद काफी अलर्ट मोड में काम कर रही है। पुलिस महकमा के तरफ से लगातार अपराधियों और बदमाशों को पकड़ने के लगातार छापेमारी कर रही है। इस दौरान पुलिस टीम को काफी विरोध भी झेलना पड़ रहा है। इतना ही कहीं- कहीं तो इनपर अपराधियों को बदमाशों द्वारा हमला भी बोला जा रहा है। इसी कड़ी में अब एक मामला मुज़फ़्फ़रपुर से निकल कर सामने आया है। जहां एक केस के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर जोरदार हमला बोला गया है।
दरअसल, मुज़फ़्फ़रपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र के पुरषोत्तमपुर गांव में एक केस के अभियुक्त को पकड़ने के लिए मनियारी थाना की पुलिस पर हमला बोला गया है। हालांकि, गनीमत है इस घटना में किसी को भी अधिक चोट नहीं आई है। अभियुक्त को पकड़ने गई पुलिस टीम ने घर में किसी तरह छुप- छुपाकर अपनी जान बचाई है। यह हमला पुलिस टीम पर उस समय बोला गया है जब ये लोग आरोपी को उसके घर से अरेस्ट करने की कोशिश कर रहे थे।
बताया जा रहा है कि, पुरषोत्तमपुर गांव के एक शख्स पर सरकारी कार्यों में बाधा उत्पन्न करने सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज था। इसी को लेकर पुलिस उसे अरेस्ट करने पहुंची थी। तभी पुलिस टीम घरवालों के तरफ से हमला बोल दिया गया। जिसके बाद पुलिस टीम को मौके से पीछे हटना पड़ा। वहीं, जब इस मामले की जानकारी मनियारी थाना अध्यक्ष हेमंत कुमार को दी गई तो वो तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को किसी - तरह से समझाकर शांत करवाया। इसके साथ ही पुलिस पर हमला बोलने के मामले में एक महिला की पहचान कर पुलिस टीम उसे अपने साथ थाना ले गयी है। उससे फिलहाल यह जानने की कोशिश में जुटी है की आखिर इस वजह से उसने पुलिस टीम हमला किया गया है।
इसके साथ ही इस पूरे मामले पर पूछे जाने पर डीएसपी पश्चिमी अभिषेक आनंद ने बताया कि, पुलिस टीम पर हमला की बात निकल कर सामने आई है। पूरे मामले की तहकीकात चल रही है। दोषी कोई भी होगा बख्सा नहीं जाएगा। फिलहाल पुलिस पर हमला बोलने के मामले में एक महिला को मौके से डीटेन किया गया है। जाँच पड़ताल कर आगे की कार्यवाई होगी।
इधर, इस पुरे मामले में परिजनों ने भी कई गंभीर आरोप पुलिस की टीम पर लगाया है। परिजनों का कहना है कि, पुलिस की टीम बिना कोई वारंट पकड़ने आई थी। इतना ही नहीं जबरन घर परिवार वालों के साथ अभद्रता करने लग जाती है। इस कारण से थोड़ा विरोध हुआ है। बिना किसी सर्च वारंट कहीं घर में घुसकर गाली गलौज और मारपीट पर उतारू हो गया था। तभी हल्का विरोध हुआ है और इसकी सूचना वरीय अधिकारियों को भी दी गई है। जबरदस्ती घर से एक महिला को पुलिस लेकर चली गई है जबकि उसका कोई दोष नहीं था।