दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
30-Aug-2023 03:01 PM
By Ajit Kumar
BANKA : बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजहों से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बांका से निकल कर सामने आया है। जहां बासुकीनाथ से पूजा कर लौट रहे रहे दो कांवड़ियों की ऑटो और कार की टक्कर में मौत हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, भागलपुर-हंसडीहा मुख्य सड़क मार्ग पर रजौन थाना क्षेत्र के बनगांव के पास एक कार और ऑटो के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें ऑटो पर सवार दो महिला कांवड़ियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में महिला समेत छह लोग जख्मी हो गए। मरने वाले और सभी जख्मी रिश्तेदार हैं।
वहीं, इस घटना में मृतक महिला की पहचान नेपाल के थापा जिला निवासी जगत बहादुर कार्की की पत्नी शारदा कार्की (55 वर्ष) और भागलपुर जिले के डिमहा, गोपालपुर निवासी अनंत चौधरी की पत्नी ममता देवी के रूप में हुई है। जख्मी होने वालों में भागलपुर जिले के डिमहा, गोपालपुर के मृत्युंजय कुमार चौधरी, उनकी पत्नी पुष्पा देवी, महादेव चौधरी की पत्नी चंचल देवी, मुकेश चौधरी की पत्नी ममता देवी और नेपाल के थापा जिले के जगत बहादुर कार्की, बैजू महतो के साथ-साथ केलाबाड़ी के अमित कुमार शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि, ये लोग ऑटो पर सवार होकर ये लोग बासुकीनाथ धाम से पूजा कर नवगछिया जा रहे थे। इसी क्रम में बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र अंतर्गत बनगांव के पास एक अनियंत्रित तेज रफ्तार कार से ऑटो की टक्कर हो गई। कांवड़ियों से भरी ऑटो खाई में जा गिरी। कार भी वहीं बगल में दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई। जसिके बाद कार पर सवार लोग मौके से भाग निकले।
इधर, घटना के बाद आसपास के लोग पहुंचे और मौके पर पुलिस भी पहुंची। सभी जख्मियों को रजौन सीएचसी पहुंचाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सबको जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल भागलपुर मायागंज रेफर कर दिया गया। दोनों महिलाओं के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बांका भेजा गया।