कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे तेजस्वी यादव: कर दिया बड़ा ऐलान राज्यसभा चुनाव से पहले नितिन नबीन पहुंचे पटना, बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत 4 कांग्रेस विधायकों के ट्रेसलेस रहने के सवाल पर बोले अखिलेश सिंह, कहा..सब मेरे घर पर बैठा हुआ है, चिंता मत कीजिए दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई: विजय कुमार सिन्हा इफ्तार में शामिल हुए मुकेश सहनी, रोजेदारों को दी रमजान की शुभकामनाएं Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट
02-Jan-2022 01:23 PM
PATNA : उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने बिहार को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए और बिहारवासियों को प्रदूषण से मुक्ति और महंगे पेट्रोल से छुटकारा देने के लिए ई-बाइक की फैक्ट्री लगाने को लेकर बीएसएस मोटर कंपनी के साथ प्रेस वार्ता कर उसका स्वागत किया. इस दौरान उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बहुत मेहनती हैं और साथ ही अनुभवी भी हैं. उन्होंने कहा कि मैंने उनके साथ केंद्र में काम किया है. नीतीश हमारे कैप्टेन हैं लेकिन खेलना सभी को है. मैं भी टीम का एक खिलाड़ी हूं. शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि बिहार मैन्युफैक्चरिंग का हब बनेगा. हालांकि टास्क बड़ा है. इसके साथ ही उन्होंने नए साल की बधाई भी दी है. मंत्री शाहनवाज हुसैन पटना स्थित होटल मौर्या में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे.
बता दें कि पटना के होटल मौर्या में एक भव्य कार्यक्रम किया गया जिसकी शुरुआत हैदराबाद के प्रसिद्ध व्यवसायी राकेश त्रिपाठी के द्वारा की गई. कार्यक्रम में कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि 'बीएसएस मोटर्स' एक सम्पूर्ण स्वदेशी ई बाइक उत्पादन करने वाली कंपनी है जो अपना उत्पादन का पहला उद्घाटन बिहार से करने जा रही है. साथ ही भविष्य में बिहार में एक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने की परिकल्पना और लाइफ टाइम बैटरी की गारंटी के साथ उतारने जा रही है.

उद्योग मंत्री ने कहा कि बड़ी बड़ी कंपनियों से बात चल रही है. उन्होंने बताया कि गोपालगंज में दो प्लांट बन रहा है जिसका उद्घाटन जनवरी में ही है. बिहार में उद्योग को लेकर नेताओं की जारी बयानबाजी पर उन्होंने कहा कि मैं बोलता कम हूं लेकिन मुझे काम ज्यादा करना है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि 14 करोड़ बिहारी हमारा परिवार है इसलिए मैं किसी की पैरवी नहीं सुनता. शाहनवाज हुसैन ने कहा कि 16 हजार लोगों को उद्यमी योजना का लाभ मिलेगा.
उद्यमी योजना के तहत सभी को 10 लाख रूपए मिलेंगे. शाहनवाज हुसैन ने स्पष्ट किया कि टेक्सटाइल के बिना बिहार में रोजगार संभव नहीं है. उन्होंने कहा कि मैं खुद टेक्सटाइल मंत्री रहा हूं. उद्योग मंत्री ने साथ ही यह भी कहा कि 2025 तक बिहार उद्योग के क्षेत्र में भी विकसित राज्य बनेगा.