ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / बिगड़े बोल बोलने वालों पर CM का नियंत्रण नहीं, सुशील मोदी बोले-...

बिगड़े बोल बोलने वालों पर CM का नियंत्रण नहीं, सुशील मोदी बोले- जैसे BJP ने नूपुर शर्मा पर कार्रवाई की क्या नीतीश करेंगे?

20-Jan-2023 08:58 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार में आरजेडी और जेडीयू के बीच धार्मिक उन्माद फैलाने वाले बयानों की होड़ मची हुई है। एक तरफ रामचरितमानस को नफरत फैलाने वाला ग्रथ बताकर आरजेडी कोटे से शिक्षा मंत्री बने चंद्रशेखर ने बिहार की सियासत को गरमा दिया है तो वहीं दूसरी तरफ सभी धर्मों का सम्मान करने की बात कहने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के नेता गुलाम रसूल बलियावी ने पूरे देश को कर्बला का मैदान बनाने की बात कहकर विरोधियों को बोलने का मौका दे दिया है। बीजेपी सांसद और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि जदयू-राजद में विद्वेष भड़काने वाले बयान देने की होड़ लग गई है और बिगड़े बोल वालों पर मुख्यमंत्री का कोई नियंत्रण नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मानस-निंदा और देश को कर्बला बनाने की धमकी देने वालों पर संज्ञान लेना चाहिए।


सुशील मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि मानस-निंदा और देश को कर्बला बनाने की धमकी देने वालों के खिलाफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को संज्ञान लेना चाहिए। जेडीयू और आरजेडी में विद्वेष भड़काने वाले बयान देने की होड़ मची हुई है बावजूद इसके बिगड़े बोल बोलने वालों पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कोई नियंत्रण नहीं है। उन्होंने कहा कि एक तरफ बलियावी देश को गृहयुद्ध में झोकने की धमकी दे रहे हैं और दूसरी तरफ उसी समुदाय से आने वाले आरजेडी के अब्दुल बारी सिद्दिकी को भारत में डर लग रहा है। धमकाने वाला समुदाय डरा हुआ कैसे हो सकता है?


उन्होंने कहा कि कुछ महीने पहले बीजेपी की प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने भी एक धर्म विशेष पर विवादित टिप्पणी की थी। जिसके बाद बीजेपी ने नूपुर शर्मा के खिलाफ एक्शन लिया। जिस तरह की कार्रवाई बीजेपी ने अपनी पार्टी की नेता के खिलाफ की वैसे ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बलियावी के बयान पर कार्रवाई करने की हिम्मत दिखानी चाहिए। बता दें कि जेडीयू के पूर्व एमएलसी गुलाम रसूल बलियावी ने झारखंड के हजारीबाग में एक सभा को संबोधित करते हुए विवादित बयान दिया है।