शादी के 4 महीने बाद नर्स की संदिग्ध मौत, पति पर जहरीला इंजेक्शन देकर हत्या का आरोप पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान Bihar teacher transfer : बिहार में TRE-3 शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट, जानें कब मिलेगा आपका पसंदीदा स्थान; विभाग ने कर दिया क्लियर उम्मीद लड़कों से ज्यादा रखते… पास लड़कियों को कर देते हैं, इंटरमीडिएट छात्र की बेबाक लाइन पढ़कर मास्टर साहब दंग नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा Indian Railways : ट्रेन का खाना कितना पुराना ? IRCTC की नई सुविधा से मिलेगा जवाब; इस तरह आप भी ताजा और सुरक्षित भोजन का मजा
21-Dec-2024 06:33 PM
By First Bihar
Terrorist Attack In Pakistan: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में स्थित एक सुरक्षा चौकी पर आतंकवादियों ने बड़ा हमला(Big terrorist attack) कर दिया है। इस हमले में 16 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं (16 soldiers of Pak Army killed) और 8 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान तालिबान ने ली है।
यह हमला शनिवार तड़के दक्षिण वजीरिस्तान जिले के माकेन में लिटा सार चौकी पर किया गया। सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आतंकवादी अफगानिस्तान की सीमा से घुसे थे। यह पिछले कुछ महीनों में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर हुआ सबसे बड़ा हमला है। इससे पहले दिसंबर के पहले हफ्ते में उसी जिले में चलाए गए अभियान में दो आतंकवादियों को मार गिराया गया था।
2021 में अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता में आने के बाद से पाकिस्तान की पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्रों में उग्रवादी हिंसा लगातार बढ़ रही है। इस्लामाबाद ने तालिबानी सरकार पर आरोप लगाया है कि वह सीमा पार से होने वाले आतंकवादी हमलों को रोकने में विफल रही है। दक्षिण वजीरिस्तान सात अर्ध-स्वायत्त आदिवासी क्षेत्रों में से एक है, जहां पाकिस्तानी सेना एक दशक से अधिक समय से प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े आतंकवादियों से जूझ रही है।