BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम
13-Mar-2023 11:46 AM
By Srikant Rai
MADHEPURA : बिहार में सड़क हादसों का रफ्तार लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान आ जाती है। इस बीच अब एक ताजा मामला बिहार के मधेपुरा जिले से निकलकर सामने आ रही है। जहां सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार बिहार के मधेपुरा जिले में सोमवार की सुबह ट्रक और ऑटो के बीच टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में ऑटो के परखच्चे उड़ गए। यह घटना मधेपुरा जिले के चौसा थाना क्षेत्र के घोषई टावर के निकट का बताया जा रहा है। जहां आज अहले सुबह ट्रक और ऑटो के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि सहरसा जिले के बसनही अंतर्गत दुर्गापुर भद्दी से ऑटो पर 13 व्यक्ति सवार होकर गंगा स्नान के लिए भागलपुर जिले के महादेव घाट जा रहे थे। इसी दौरान मधेपुरा जिले के चौसा थाना क्षेत्र अंतर्गत घोसई स्कूल के समीप एसएच 58 पर अज्ञात वाहन ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। जानकारी के मुताबिक ऑटो में 13 व्यक्ति सवार थे। इस भीषण हादसे में महिला समेत 9 लोगों की मौत हो गई जबकि 4 अन्य घायल हो गये हैं। घायल चारों व्यक्ति की स्थिति भी नाजुक बताई जा रही है। सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।
इधर घटना की सूचना मिलते ही चौसा थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है एवं मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।