पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान Bihar teacher transfer : बिहार में TRE-3 शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट, जानें कब मिलेगा आपका पसंदीदा स्थान; विभाग ने कर दिया क्लियर उम्मीद लड़कों से ज्यादा रखते… पास लड़कियों को कर देते हैं, इंटरमीडिएट छात्र की बेबाक लाइन पढ़कर मास्टर साहब दंग नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा Indian Railways : ट्रेन का खाना कितना पुराना ? IRCTC की नई सुविधा से मिलेगा जवाब; इस तरह आप भी ताजा और सुरक्षित भोजन का मजा मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार
24-Jul-2021 09:12 PM
ROHTAS: रोहतास के शिवसागर प्रखंड मुख्यालय में अपने नेता के सामने चेहरा चमकाना जेडीयू के कई नेताओं के लिए मंहगा पड़ गया. पूरे बिहार की यात्रा पर निकले जेडीयू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा शिवसागर प्रखंड पहुंचे तो उनका सम्मान समारोह रखा गया था. इसी समारोह में पॉकेटमारों ने ऐसा कारनामा दिखाया कि कई नेता लुट गये.
पूर्व विधायक समेत कई नेता शिकार बने
शिवसागर प्रखंड में काली मंदिर के पास उपेंद्र कुशवाहा का सम्मान समारोह आयोजित किया गया था. उनका सम्मान करने पूर्व विधायक श्याम बिहारी राम भी पहुंचे थे. श्याम बिहारी राम उपेंद्र कुशवाहा को माला पहनाने में लगे थे और इसी बीच पॉकेटमार ने उनका पर्स उड़ा लिया. पूर्व विधायक ने बताया कि उनके पर्स में नगद पांच हजार रुपया के साथ साथ जरूरी कागजात भी थे. पॉकेटमार उनके पर्स में रखे एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस को भी ले उड़े.
पैक्स अध्यक्ष भी लुट गये
उपेंद्र कुशवाहा के सम्मान समारोह में पहुंचे सोनहर पैक्स के अध्यक्ष रामप्रवेश कुशवाहा भी पॉकेटमारों के शिकार बन गये. उनके जेब से नगद रूपया निकाल लिया गया. पैक्स अध्यक्ष ने बताया कि उनकी जेब में 12 हजार रुपये थे. वे जब उपेंद्र कुशवाहा के सभा स्थल तक थे तो स्वागत करने में उनका ध्यान अपने पॉकेट से हट गया. बाद में जब उन्होंने अपने पॉकेट को देखा तो पता चला कि पैसे गायब हैं. कुछ औऱ नेताओं ने पॉकेटमारी की शिकायत की.
पहले भी हुई नेताओं की पॉकेटमारी
जेडीयू कार्यकर्ताओं ने बताया कि ऐसा लग रहा है कि कार्यकर्ताओं की भीड़ में कोई पॉकेटमार भी लगातार घुस जा रहा है. एक दिन पहले उपेंद्र कुशवाहा की सभा में ही बिक्रमगंज, नोखा, डेहरी, राजपुर में एक पूर्व मंत्री समेत कई औऱ नेताओं के भी पॉकेट मारने की चर्चा हो रही है.