गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश
25-Feb-2021 12:10 PM
By Ganesh Samrat
PATNA: सदन की कार्यवाही के दौरान विधानमंडल के सदस्यों को सार्वजनिक तौर पर एक कलम के मिलने की सूचना दी गई। बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने विधानमंडल के सदस्यों को बताया कि कल यानी बुधवार को विधानसभा के कर्मचारियों को कलाम परिषद से माउंट ब्लैक कंपनी की एक कलम मिली है। जो उनके चैंबर में रखी गई है। जिन सदस्यों की यह कलम होगी वे चैंबर में आकर अपनी कलम प्राप्त कर लेंगे।
प्रश्नकाल के बाद और ध्यानाकर्षण के पहले विधानसभा अध्यक्ष ने आसन से एक कलम गुम होने की बात कही गई। विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने विधायकों से कहा कि विधानसभा परिसर में एक कलम मिला है जिस भी सदस्य का वो कलम है वो विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय से आकर ले जायें। विधानसभा अध्यक्ष ने इस घोषणा में कलम के कंपनी के नाम का भी जिक्र किया जो चौंकाने वाला था। जो कलम मिला है वो ब्लैक माउंट कम्पनी का है जिसकी क़ीमत हज़ारों से लेकर लाखों में है।
सदन की कार्यवाही के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने एक सूचना पढ़ते हुए बताया कि सदन में बुधवार को विधानसभा के कर्मचारियों को माउंट ब्लैक कंपनी का एक पेन मिला है विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा के इस सूचना के बाद सदन के अंदर हलचल तेज हो गई। सूचना के बाद सभी सदस्यगण एक दूसरे को देखने लगे। यह सोचने लगे कि आखिर इतनी महंगी कलम किसकी है। हालांकि अब तक यह जानकारी नहीं मिल पाई है और ना ही किसी ने कलम पर अपना दावा पेश नहीं किया है। विधानसभा अध्यक्ष भी यह जानना चाहते हैं कि माउंट ब्लेक कम्पनी की यह पेन आख़िर किस विधायक की है।
माउंट ब्लैक कंपनी की पेन के बारे में बताया जा रहा है कि यह काफी महंगी कलम है जो बिहार में आसानी से मिलना मुश्किल है। ऐसे में बिहार विधानसभा के सदस्य इस पेन का इस्तेमाल करते हैं। विधानसभा परिसर से मिला यह पेन सत्ता पक्ष का है या विपक्ष का इस बात का पता अब तक नहीं चल पाया है।