नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई: विजय कुमार सिन्हा इफ्तार में शामिल हुए मुकेश सहनी, रोजेदारों को दी रमजान की शुभकामनाएं Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट रसोई गैस लदे ट्रक ने स्कूटी सवार को रौंदा, मौके पर ही युवक की मौत, महिला की हालत गंभीर राज्यसभा चुनाव से पहले AIMIM की इफ्तार में शामिल होने पर जीवेश मिश्रा ने साधा निशाना, कहा..हम लोग बिहार को रफ्तार दे रहे हैं और तेजस्वी यादव इफ्तार में लगे हैं TRE-4 के नोटिफिकेशन में देरी से शिक्षक अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी, सरकार को दी महाआंदोलन की चेतावनी TRE-4 के नोटिफिकेशन में देरी से शिक्षक अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी, सरकार को दी महाआंदोलन की चेतावनी
04-Jun-2022 05:32 PM
PATNA : बिहार विधान मंडल के मानसून सत्र का कार्यक्रम तय हो गया है। आगामी 24 जून से मानसून सत्र की शुरुआत होने जा रही है। 24 जून से लेकर 30 जून तक मानसून सत्र चलेगा। इस दौरान विधानसभा और विधान परिषद दोनों सदनों की बैठकें आयोजित होंगी। मानसून सत्र केवल 1 हफ्ते का होगा।
शुक्रवार 24 जून को सत्र की शुरुआत होगी। 25 जून को शनिवार और 26 जून को रविवार होने की वजह से सदन की बैठक में नहीं होगी। जबकि 27 से लेकर 30 जून तक सदन चलेगा। इस दौरान सदन में कई राजकीय विधेयक लाए जाएंगे। सरकार की तरफ से मौजूदा वित्तीय वर्ष के लिए प्रथम अनुपूरक बजट भी सदन में पेश किया जाएगा।साथ ही गैर सरकारी संकल्प भी लिए जाएंगे।
मानसून सत्र के दौरान सत्तापक्ष और विपक्ष एक दूसरे के आमने सामने नजर आएंगे। हालांकि विपक्ष के पास इस छोटे सत्र में करने के लिए बहुत पूछ रही होगा। जबकि सरकार की तरफ से कई विधायकों को सदन से स्वीकृत कराना अपनी प्राथमिकता में सबसे ऊपर होगा इसके अलावा सरकार वित्तीय कार्य भी निपटाएगी।