दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
06-Jan-2020 10:53 AM
BULANDSHAHR: महिलाओं पर हो रहा अत्याचार खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है. एक लड़की के साथ जुर्म की ऐसी घिनौनी वारदात हुई है, जिसे सुनकर आपकी आंखें शर्म से झुक जाएंगी. बीच चौराहे पर एक 16 साल की लड़की की बोली लगाई गई और बेशर्म भीड़ तमाशबीन बनी देखती रही.
बीच चौराहे लड़की की लगी बोली
पूरा मामला यूपी के बुलंदशहर की है, जहां अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में बीच चौराहे पर एक 16 साल की लड़की की बोली लगाई गई. शादी के लिए लड़की को खरीदने के लिए 20 साल से लेकर 80 साल की उम्र तक के लोग जुटे थे. 50 हजार रुपये से लड़की की बोली शुरू हुई. बोली में आए लोगों का नंबर जैसे-जैसे आता, बेशर्म लोग लड़की के जिस्म को अश्लीलता के साथ छूते फिर उसका दाम लगाते. इस दौरान न तो किसी के आंखों में शर्म थी ना ही लड़की के लिए फिक्र. लड़की रोती रही..शर्म से झेंपती रही लेकिन भीड़ तमाशबीन बनी रही.
अधिकतम कीमत 80 हजार रुपये लगी
बोली लगाने वालों की लाइन में 20 साल से 80 साल तक के लोग शामिल थे. एक व्यक्ति ने 16 साल की लड़की की अधिकतम कीमत 80 हजार रुपये लगाई थी, तभी पुलिस पहुंच गई. जिसके बाद मौके पर भगदड़ मची और कई खरीदार भाग गए. 2 महिलाओं समेत 7 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
सौतेली मां ने लड़की को बेचा था
पुलिस ने बताया कि झारखंड के रांची की रहने वाली 16 साल की लड़की की मां का करीब एक साल पहले देहांत हो गया था. उसकी सौतेली मां ने रांची के पिसका नगरी नारो बस्ती की रहने वाली कलावती नाम की एक महिला को उसे 50 हजार रुपये में बेच दिया. कलावती किशोरी को लेकर नौरंगाबाद गांव में पहुंची. जिसके बाद पूरे गांव में किशोरी के बिकने की खबर फैलाई गई और बीच सड़क ही लड़की की बोली लगने लगी. फिलहाल पुलिस ने लड़की को रेस्क्यू कर लिया है. पूरे मामले की जांच जारी है.