ब्रेकिंग न्यूज़

आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल

Home / news / भूरा बाल साफ करो की नीति पर आया राजद: सुशील मोदी बोले-नीतीश कुमार...

भूरा बाल साफ करो की नीति पर आया राजद: सुशील मोदी बोले-नीतीश कुमार अब लालू के गोड़ पर गिर चुके हैं

22-Jan-2023 06:45 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार के मंत्री और राजद के प्रदेश प्रधान महासचिव आलोक कुमार मेहता के बयान पर बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. आलोक मेहता ने आज सवर्णों को अंग्रेजों का दलाल बताया था. उसके बाद बीजेपी ने राजद पर हमला बोला है. बीजेपी ने कहा है कि राजद फिर से भूरा बाल साफ करो की नीति पर लौट आया है. वहीं नीतीश कुमार लालू प्रसाद यादव के गोड़ पर गिर गये हैं।


बीजेपी नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि सत्ता में आते ही राजद "भूरा बाल साफ करो" के लालू-मंत्र पर खुल कर काम करने लगा है.  सरकार के एक मंत्री ने रामचरित मानस की निंदा की और दूसरे मंत्री ने पूरे सवर्ण समाज को अंग्रेजों का दलाल बता दिया है. दोनों मंत्री राजद के एजेंडे पर काम कर समाज को अगड़े-पिछड़े में बाँटने की साजिश रच रहे हैं. राजद ने साफ कर दिया है कि वह कभी भी "माई " से बाहर आकर "ए-टू-जेड" की पार्टी नहीं बन सकती।


सुशील मोदी ने कहा कि आजादी की लड़ाई में बाबू कुँवर सिंह से लेकर जयप्रकाश नारायण तक सवर्ण समाज की अनेक विभूतियों ने संघर्ष किया, जेल गए और  नये भारत के निर्माण में योगदान किया. उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता. लेकिन राजद के मंत्री सवर्णों को अंग्रेजों का दलाल करार दे रहे हैं. सुशील मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब सवर्ण समाज के गरीब लोगों को 10 फीसदी आरक्षण दिया था, तब भी राजद ने इसका विरोध किया था।


सुशील मोदी ने कहा कि राजद की साजिश कभी सफल नहीं होगी. सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास लेकर देश की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा में आज मंडल और कमंडल दोनों पूरी एकजुटता से साथ है. बीजेपी उन ताकतों से लड़ रही है जो देश की अखंडता और समाज की एकता पर आघात कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि राजद खुद अंग्रेजों की " फूट डालो-राज करो" की कुटिल नीति की गुलाम है. उसके नापाक मंशा को भाजपा कभी सफल नहीं होने देगी।


सुशील मोदी ने कहा है कि नीतीश कुमार की जदयू जब लालू प्रसाद के गोड़ पर गिर चुकी है. बिहार के मुख्यमंत्री सामाजिक विद्वेष फैला रहे राजद के मंत्रियों के आगे बेबस हो चुके हैं. मुख्यमंत्री कोई कार्रवाई नहीं कर सकते. अब नफरती राजनीति का जवाब सिर्फ भाजपा ही दे सकती है।