अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
11-Sep-2020 05:40 PM
PATNA : जन अधिकार पार्टी (लो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने आज प्रेसवार्ता का आयोजन किया जिसमें उन्होंने नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि अगर हम सत्ता में आए तो भूमिहीनों को जमीन देंगे, शहर में गरीबों को 1 बीएचके का फ्लैट और कानून का राज स्थापित कर महिलाओं के लिए सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे. राज्य में जितने भी बांध टूटे हैं, उन सबकी जांच 2 महीने के अन्दर करवाएंगे और भ्रष्टाचार में संलिप्त सभी नेताओं और अधिकारीयों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे. साथ ही मनरेगा और जल-जीवन-हरियाली में हो रहे भ्रष्टाचार की भी जांच करवाएंगे.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए पप्पू यादव ने कहा कि पिछले 15 वर्षों में नीतीश कुमार ने भूमि सुधार और रोजगार के लिए कोई काम नहीं किया है. राज्य की 76% फीसदी आबादी कृषि पर आधारित है, जिसमें 57 फीसदी कृषक आज भी भूमिहीन हैं. युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए कोई बड़े कारखाने नहीं लगे. देश भर में 75 लाख प्रवासी मजदूर बिहारी हैं जिन्हें अपने राज्य में काम नहीं मिलने के कारण बाहर जाना पड़ता है. लॉकडाउन के दौरान 32 लाख प्रवासी मजदूर राज्य वापस आए लेकिन अब प्लेन का टिकट और 6 महीने का पैसा देकर दूसरे राज्यों के व्यापारी उन्हें वापस ले जा रहे है.
किसी दलित समुदाय से आने वाले व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाने की सिफारिश करते हुए जाप अध्यक्ष ने कहा कि सरकार अब दलित की मौत पर उनके परिवार के किसी सदस्य को नौकरी देगी. यदि नीतीश कुमार को दलितों की इतनी चिंता है तो किसी दलित को मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा करें. लेकिन उन्होंने तो रमई राम से लेकर कई दलित नेताओं की बेज्जती कर उन्हें पार्टी से निकाल दिया. केंद्र से बिहार के जीएसटी का पैसा बकाया पर उन्होंने कहा कि, अगर नरेन्द्र मोदी को बिहार की चिंता है तो जीएसटी का बकाया पैसा तत्काल जारी करें.
प्रधानमंत्री से प्रश्न करते हुए उन्होंने कहा कि सवा लाख करोड़ का क्या हुआ? इसकी घोषणा 2015 में की गयी थी लेकिन अभी तक कुछ नहीं मिला है. बिहार की जनता अब आपके झांसे में आने वाली नहीं है. इस मौके पर राष्ट्रीय प्रधान महासचिव एज़ाज़ अहमद, प्रदेश अध्यक्ष रघुपति सिंह, प्रेमचंद सिंह, राजेश रंजन पप्पू, राघवेन्द्र सिंह कुशवाहा, अवधेश कुमार लालू और जावेद खान उपस्थित रहे. कार्यक्रम में संजीत कुमार रावत, सचिन कुमार, अमित कुमार कुंदन कुमार मोहमद फारुख आलम ने अपने समर्थकों के साथ जाप की सदस्यता ली.