ब्रेकिंग न्यूज़

आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

Home / news / भोजपुरी सिंगर देवी को भा गया विदेशी दूल्हा, जल्द बजेगी शहनाई, देखें वीडियो

भोजपुरी सिंगर देवी को भा गया विदेशी दूल्हा, जल्द बजेगी शहनाई, देखें वीडियो

10-Aug-2019 06:59 PM

By 7

PATNA : भोजपुरी की मशहूर गायिका देवी ने अपनी शादी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ खास बातचीत में देवी ने कहा कि वह जल्द ही अपनी शादी के बारे में सोच रही हैं. सुपरहिट सिंगर देवी ने कहा कि बहुत जल्द वो ब्राजील में रहने वाले अपने एक दोस्त के साथ शादी करने की सोच रही हैं. https://www.youtube.com/watch?v=SjWRTpj6e5I&t=6s एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में देवी ने कहा कि वह शादी के लिए पहले उतना कुछ नहीं सोचती थी लेकिन अब उन्हें लगता है कि शादी कर लेनी चाहिए. भोजपुरी गानों में तेजी से फैल रही अश्लीलता पर चिंता जताते हुए देवी ने कहा कि सिंगर सिर्फ पब्लिसिटी पाने के लिए गंदे और अश्लील गाने गा रहे हैं. डबल मीनिंग वाले गानों को गाकर बस अपना व्यूज बढ़ाना चाहते हैं. कुछ लोगों के कारण भोजपुरी इंडस्ट्री को अश्लीलता और अभद्रता के घेरे में रखा जा रहा है. उन्होंने बताया कि देश के कई जगहों के अलावा विदेशों में भी भोजपुरी साहित्य और गानों का कार्यक्रम कराया गया है. लोकगीत के माध्यम से समाज में फैली बुराई को दूर करने की अपील की गई. भोजपुरी की अस्मिता को बचाने के लिए पुराने और खास कर नए कलाकारों को अश्लीलता से बचना चाहिए. देवी ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए स्वच्छता होना भी जरूरी है. पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ दूषित गंगा की साफ सफाई उसे गंदगी से आजादी दिलानी होगी. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सोसाइटी की स्वच्छता समाज के लोगों की ही जिम्मेदारी है.