Bihar News: CAG रिपोर्ट में बड़ा खुलासा...पैसा भी नहीं वसूल पा रही नीतीश सरकार, 4844 करोड़ बकाया,कई विभाग तो हिसाब हीं नहीं दे रहे Bihar Assembly : बिहार विधान परिषद में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर फिर उठा सवाल, राजद MLC ने कहा - विधानमंडल में प्रतिबंध के बावजूद हो रहा इस्तेमाल; मंत्री ने दिया यह जवाब Bihar News: सीमांचल से अमित शाह का बड़ा ऐलान, सीमा से 10 KM अंदर से शुरू होगा अभियान...तीन दिनों में तैयार होगा मास्टर प्लान Bihar land record issue : भूमि सुधार विभाग के लापता रिकॉर्ड पर सख्त हुए विजय सिन्हा, कहा- प्लान तैयार, यह लोग हो जाएं अलर्ट सड़े हुए इंसान के साथ मुझे क्यों जोड़ा जाता? पवन सिंह पर फिर फूटा अक्षरा का गुस्सा! कहा- वो 10 जगह मुंह मारता है, फिर भी... Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में गूंजा सड़क का मुद्दा, सरकार से विधायक ने मांगा जवाब; कहा - 500 आबादी वाले गांव में अब तक नहीं बनी सड़क; जानिए मंत्री का जवाब Bihar News: बारात की स्टीकर वाली गाड़ी में शराब की खेल, पुलिस ने पकड़ी भारी खेप, चालक गिरफ्तार Bihar Transport: बिहार के 10 जिलों के DTO समेत 40 ADTO-MVI-ESI से शो कॉज नोटिस, तीन दिनों में मांगा गया जवाब.... Bihar Vidhan Sabha : मंत्री नहीं बनने की टीस ! भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा ने नगर विकास मंत्री को फंसाया तो विजय सिन्हा ने दिया जवाब- ये भी तो नगर विकास मंत्री रहे हैं BIHAR NEWS : अमित शाह के बिहार दौरे पर भड़के भाई वीरेंद्र, बोले- शाह एक धर्म के खिलाफ काम करते, शराबबंदी को लेकर भी कह दी बड़ी बात
13-Apr-2021 02:55 PM
PATNA : देश-विदेश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर बड़ी तेजी से फ़ैल रही है. बिहार में भी इसका संक्रमण तेज रफ़्तार से बढ़ रहा है. कोरोना महामारी से जुड़ी हुई इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. भोजपुरी संगीत में देवी पचरा के महानायक गायक विष्णु ओझा को लखनऊ के एक बड़े अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद विष्णु ओझा जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहे हैं.
भोजपुरी के सुप्रसिद्ध गायक विष्णु ओझा की तबीयत ख़राब होने के कारण उनके प्रशंसकों के बीच काफी दुःख का माहौल है. विष्णु ओझा के फैन सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वास्थ्य होने की कामना कर रहे हैं. मुकेश ओझा ने लिखा है कि "कोरोना महामारी से जूझ रहे हमारे गांव के आन बान शान भोजपुरी जगत के भीष्म पितामह सह गायक विष्णु ओझा जी के लिए भगवान से हम सब विनती करें कि जल्द से जल्द स्वस्थ हो ,और हम सबके बीच में हो!" वहीं सौरभ राज ने लिखा है कि "माँ विंध्यवासिनी और बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ जी के कृपा से रउआ (विष्णु ओझा जी) जल्द ठीक होइ."
विष्णु ओझा के एक अन्य फैन पप्पू ने लिखा है कि "भोजपुरी के महान गायक भोजपुरी रत्न हमारे आदरणीय श्री विष्णु ओझा जी कोरोना महामारी से जीवन का जंग लड़ रहे हैं. भोजपुरी समाज से निवेदन है आप सभी भगवान से प्रार्थना करे कि वो जल्दी स्वस्थ हो कर पुनः हम सब के बीच लौटे.भोजपुरी को अभी उनकी बहुत आवश्यकता है."
आपको बता दें कि भोजपुरी के मशहूर गायक विष्णु ओझा देवी पचरा के लिए काफी प्रसिद्ध हैं. उनकी प्रस्तुति 'जनक सुता जग जननी भवानी, आजु सभा बीचे राखी ल पानी' और 'जाहू हम जनिती शीतल अइहें अंगना रुनु रे झुनू ना, बजवइती बारहो बाजना रुनू रे झूनू ना' गीत काफी फेमस है. हाल ही में विष्णु ओझा होली से ठीक एक दिन पहले एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुए थे.