शादी के बाद रश्मिका-विजय का स्पेशल गिफ्ट, ‘मीट एंड ग्रीट’ में फैंस को अपने हाथों से परोसा खाना शादी के बाद रश्मिका-विजय का स्पेशल गिफ्ट, ‘मीट एंड ग्रीट’ में फैंस को अपने हाथों से परोसा खाना PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर क्यों हुआ केस? मंत्री के हस्तक्षेप के बाद FIR दर्ज PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर क्यों हुआ केस? मंत्री के हस्तक्षेप के बाद FIR दर्ज मातम में बदली होली की खुशी: बिहार में दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, तीन लोग घायल मातम में बदली होली की खुशी: बिहार में दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, तीन लोग घायल सहरसा में भीषण सड़क हादसा: रेलवे इंजीनियर की दर्दनाक मौत, घर में मातम पटना में होली के दिन बड़ा हादसा: कार वॉशिंग सेंटर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं पटना में होली के दिन बड़ा हादसा: कार वॉशिंग सेंटर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं ईरान-इजरायल युद्ध का भारत पर असर: खाद, सोना और खजूर की सप्लाई पर संकट
24-Feb-2021 11:30 AM
By K.K SINGH
BHOJPUR : इस वक्त की बड़ी खबर भोजपुर से आ रही है, जहां एसपी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध वसूली करने वाले एक थानेदार समेत 3 थानों के पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है. इसके साथ ही दो अन्य थानेदार को शोकॉज नोटिस जारी किया गया है.
मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि भोजपुर एसपी ने GPS ट्रैकिंग के आधार पर अवैध वसूली करने वाले इमादपुर थाना प्रभारी को सस्पेंड कर दिया है, वहीं इमादपुर थाना, चांदी थाना और संदेश थाना के दर्जनों पुलिसवालों को सस्पेंड कर दिया है.
इसके साथ ही एसपी ने चांदी थाना और संदेश थाना के SHO को शोकॉज नोटिस जारी किया है. भोजपुर एसपी ने जिले में बालू लदे वाहन चालकों से अवैध वसूली मामले में यह कार्रवाई की है. एसपी के आदेश के बाद थाने के एक ड्राइवर सहित दो पुलिस वालों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.
भोजपुर एसपी हर किशोर राय ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि जीपीएस ट्रैकिंग के आधार पर यह कार्रवाई की गयी है. चांदी थाने के चालक और संदेश के एक होमगार्ड जवान सह चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. वहीं इमादपुर थाने के थाना इंचार्ज सहित पेट्रोलिंग पार्टी में शामिल एक जमादार व सिपाही सहित छह को सस्पेंड कर दिया गया है. चांदी और संदेश थाने के पेट्रोलिंग पार्टी के आठ पुलिस कर्मियों को सस्पेंड किया गया है.