Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल
16-Aug-2023 12:29 PM
By First Bihar
ARA : झारखंड के चाईबासा में नक्सलियों के साथ सुरक्षा बलों की हुई मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए थे। एक जवान अमित कुमार झारखंड के पलामू जिले के रहने वाले थे जबकि दूसरा जवान भोजपुर जिला अंतर्गत शाहपुर थाना क्षेत्र के रंडाडीह गांव के रहने वाले गौतम कुमार थे। शहादत की जानकारी जैसे ही शहीद के परिजनों को मिली गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
मिली जानकारी के अनुसार, भोजपुर जिले अंतर्गत शाहपुर थाना क्षेत्र के रंडाडीह गांव निवासी जवान गौतम कुमार के शहीद होने की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। सगे-संबंधियों की घर पर भीड़ जुट गई। सभी इस घटना से मर्माहत हो गए हैं। इस मुठभेड़ में शहीद हवलदार गौतम कुमार के पार्थिव उनके पैतृक आवास पर लाया गया।
वहीं, शहीद हवलदार गौतम कुमार का पैतृक शव उनके गांव भोजपुर जिले के शाहपुर (रंडाडीह) पहुंचने पर शोक की लहर दौड़ पड़ी। इसके साथ ही शहीद जवान के घर पर शाहपुर विधायक राहुल तिवारी सहित हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। इस दौरान भारत माता की जयकारे से पूरा इलाका गूंज गया। इसके साथ ही ग्रामीणों ने शाहिद जवान की तिरंगे के साथ अंतिम यात्रा निकाली।
आपको बता दें कि, शहीद हुए जवान गौतम पांच भाई-बहनों में सबसे बड़े थे। जवान के पिता स्व. ज्वाला पासवान भी झारखंड पुलिस में कार्यरत थे, लेकिन बीमारी के कारण वर्ष 2013 में उनकी मौत हो गई थी। इसके बाद गौतम की नौकरी अनुकंपा के आधार पर बाल सिपाही के पद पर वर्ष 2015 में हुई थी। शहीद गौतम की एक बहन रिंकु कुमारी हैं। भाई युगराज पासवान, गुलशन पासवान व मोहित पासवान है।