ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / भोजपुर में DSP को हुआ कोरोना, पुलिस महकमे में हड़कंप

भोजपुर में DSP को हुआ कोरोना, पुलिस महकमे में हड़कंप

01-Jul-2020 02:00 PM

ARA : बिहार में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है. राज्य में मंत्री और आईपीएस अफसर के संक्रमित होने के बाद अब इसकी चपेट में डीएसपी आ गए हैं. कोरोना का ताजा मामला भोजपुर जिले का है. जहां एक एसडीपीओ की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है.


भोजपुर जिले के एक सीनियर अफसर ने फर्स्ट बिहार झारखंड को जानकारी दी कि जिले में एक डीएसपी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है. इसके साथ ही एक अन्य सिपाही की भी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिलने की बात सामने आ रही है. पुलिस महकमे में कोरोना का संक्रमण पहुंचते ही पुलिसकर्मियों के बीच हड़कंप मच गया है.


कोरोना की चपेट में आये डीएसपी ने फर्स्ट बिहार झारखंड को बताया कि फिलहाल उनकी सेहत ठीक है. कोरोना का कोई भी लक्षण उनमें नहीं है. उन्होंने बताया कि उन्हें सर्दी, खांसी या बुखार नहीं है. हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि वे खुद को आइसोलेट कर लिए हैं. घर में भी वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं. कोरोना को मात देने के लिए डॉक्टरों के सभी निर्देशों का वह पालन कर रहे हैं.


इसी इलाके से सोमवार को एक आईपीएस अफसर भी कोरोना पॉजिटिव मिले थे. कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनके चेन से जुड़े पुलिसकर्मियों का भी टेस्ट कराया गया. जिसमें एक डीएसपी और एक सिपाही की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटव मिली है. मिली जानकारी के मुताबिक 4 डीएसपी, दारोगा समेत करीब 117 लोगों का सैंपल सदर अस्पताल में लिया गया था. इसमें चेन से जुड़े करीब 60 से अधिक पुलिसकर्मी और चार मीडियाकर्मी भी शामिल थे.