बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
25-Dec-2019 09:27 AM
ARA : भोजपुर जिले में बेलगाम अपराधी एक बार फिर से कहर बरपा रहे हैं। जिले में अपराधियों ने अलग-अलग घटनाओं में कुल 4 लोगों को गोली मारी है जिसमें एक व्यक्ति की मौत भी हो गई। यह सभी अपराधिक घटना घंटे भर के भीतर मंगलवार की शाम हुई।
उदवंतनगर में किसान नेता के तौर पर सक्रिय 50 साल के कमलेश सिंह को अपराधियों ने गोली मार दी। कमलेश सिंह उदवंतनगर थाना इलाके के श्रीरामपुर गांव के रहने वाले थे। अपराधियों ने इस घटना को उस वक्त अंजाम दिया जब कमलेश सिंह अपने घर लौट रहे थे। कमलेश सिंह की मौत हो गई।
कमलेश सिंह की हत्या के मामले में पुलिस अपराधियों की धरपकड़ के लिए प्रयास कर रही है जबकि इसके अलावा अलग-अलग घटनाओं में तीन अन्य लोगों को भी अपराधियों ने गोली मारी है। इमादपुर थाना इलाके के मोआप कला गांव में एक व्यक्ति को गोली मारी गई है जबकि तीयर थाना इलाके के कटाई बोझ और बिहिया-जगदीशपुर रोड पर भी एक शक्स को अपराधियों ने गोली मार दी।