BIHAR NEWS : जेल से बाहर आते ही ताकत का शो! अनंत सिंह का मेगा स्वागत की तैयारी, मंदिरों में पूजा -रास्ते में समर्थकों का काफिला; पूरा शेड्यूल तैयार BIHAR NEWS : जमीन का विवाद बना जंग का मैदान ! फर्नीचर दुकान में तोड़फोड़ और 1 लाख नकद लूटे; सैकड़ों की संख्या में पहुंचे हमलावर Bihar News : बच्चों का हक खा गए गुरुजी! मिड-डे मील में गड़बड़ी, एक्शन मोड में शिक्षा विभाग; 200 हेडमास्टरों को देना होगा जवाब Bihar police news : महिला कॉन्स्टेबल की संदिग्ध मौत: बंद बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव, नोट्स से खुल सकते हैं राज Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम
26-May-2020 02:36 PM
By KK Singh
ARRAH : बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा में भोजपुर के लाल शुभम कुमार ने तीसरा स्थान पाकर जिले का नाम रौशन किया है।शुभम कुमार ने मैट्रिक परीक्षा में 478 अंक के लक्ष्य को छुआ है। मां बेटे की सफलता से गदगद हैं। उनका कहना है कि बेटा इतना पढ़ता था कि देखकर लगता था कि कही वो पागल न हो जाए।
मध्यवर्गीय परिवार के रहने वाले शुभम शहर के हरखेन कुमार ज्ञान स्थली स्कूल का छात्र है। शुभम इस सफलता को हासिल करने के बाद सिविल सेवा में जाकर देश की सेवा करना चाहता है। वहीं इस बड़ी कामयाबी के लिए शुभम अपने मम्मी-पापा जी और अपने शिक्षक का हाथ मानता है। जबकि परिवार वालों का कहना है कि वह रोजाना 10 से 12 घंटे पढ़ाई करता था जिसकी वजह से उसे ये बड़ी सफलता मिली है। घर वाले एक दूसरे को मिठाई खिला कर खुशियां बांट रहे हैं। वहीं मुहल्ले वालों का भी बधाई देने के लिए तांता लगा हुआ है।
शुभम मूल रूप से शहर के आरण्य देवी मुहल्ले का रहना वाला है।उनके पिता एक छोटे मोटे व्यवसायी है।शुभम की मां ने बताया कि इसकी पढ़ाई देखकर उन्हें अक्सर काफ़ी चिंता होती थी कि इतनी देर पढ़ाई के बाद कहीं शुभम की मानसिक स्थिति ना बिगड़ जाए, लेकिन उसकी दिन रात की मेहनत ने आज सबको गर्वान्वित कर दिया है।