ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / भोजपुर डीएम के 18 स्टाफ निकले कोरोना पॉजिटिव, समाहरणालय में हड़कंप

भोजपुर डीएम के 18 स्टाफ निकले कोरोना पॉजिटिव, समाहरणालय में हड़कंप

07-Jul-2020 12:47 PM

ARA: भोजपुर डीएम के 18 स्टाफ कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद हड़कंप मच गया है. इसमें ड्राइवर से लेकर कई क्लर्क तक पॉजिटिव निकले हैं. आज समाहरणालय को सैनिटाइज किया गया है.

जो स्टाफ कोरोना पॉजिटिव निकले हैं उसमें ड्राइवर, स्टेनो, टेलीफोन ड्यूटी ऑपरेटर और प्रधान सहायक समेत 18 स्टाफ कोरोना पॉजिटिव निकले हैं. जिसके बाद समाहरणालय में हड़कंप मच गया है. 

कई स्टाफ का लिया गया सैंपल

कई स्टाफ का कोरोना सैंपल लिया गया है. जिसकी रिपोर्ट आना अभी बाकी है. बता दें कि इससे पहले एसपी, डीएसपी, कई पुलिसकर्मी और स्टाफ इससे पहले ही कोरोना पॉजिटिव निकल चुके हैं. भोजपुर जिले में अब तक 281 कोरोना पॉजिटिव निकल चुके हैं. इनमें से 192 ठीक हो चुके हैं. जबकि 86 एक्टिव केस हैं. जिले में कोरोना से तीन लोगों की मौत हो चुकी है. बिहार में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 12140 हो गई है.