ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह अवैध गैस सिलेंडर का भंडाफोड़, छापेमारी में 250 से अधिक सिलेंडर बरामद; मचा हडकंप 'बाबू सुनो, तुमसे ही शादी करेंगे…' बॉयफ्रेंड ने झांसा देकर मिलने बुलाया; गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट तो कर दिया बड़ा कांड BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल Bihar LPG crisis : मोतिहारी में गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट, लाइन में पहले लगने पर दो लोग भिड़े; बिहार में चौथे दिन भी गैस संकट क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा

बिहार : भोज का खाना खाने के बाद बीमार हुए 35 लोग, एक बच्चे की मौत

08-Feb-2021 10:19 AM

By SANT SAROJ

SUPAUL : इस वक़्त की ताजा खबर सुपौल से सामने आ रही है जहां भोज का खाना खाने से पहले एक साल के बच्चे की मौत हो गई वहीं 35 लोग बीमार बताये जा रहे हैं. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. जानकारी के अनुसार त्रिवेणीगंज में शुक्रवार के दिन भोज का आयोजन हुआ था जिसमें आसपास के कई लोग शामिल हुए थे. अगले दिन कई लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत आने लगी. आनन-फानन में सभी को इलाज के लिए त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसमें एक साल के बच्चे की मौत हो गई. 


मामला त्रिवेणीगंज प्रखंड के प्रतापपुर वार्ड नम्बर एक का है. फिलहाल अस्पताल में 35 लोगों का इलाज चल रहा है हालांकि बीमार लोगों की संख्या बढ़ती ही जा रही है. इनमें बच्चों के साथ ही बड़े भी शामिल हैं. अस्पताल में इलाज करा रहे अन्य लोगों ने कहा कि जो भोज में शामिल नहीं हुए थे, वह भी बीमार हो गए हैं. उन्हें भी पेट-दर्द समेत उल्टी एवं दस्त हो रहा है. 


इधर घटना की जानकारी सुपौल डीएम को दे दी गई है जिसके बाद डीएम ने तुरंत एक्शन लेते हुए मेडिकल टीम को भेज दिया है. अपर अनुमंडल पदाधिकारी प्रमोद कुमार को अस्पताल का जायजा लेने का निर्देश दिया गया है. इधर बीमार लोगों का उपचार कर रहे अनुमंडलीय अस्पताल के चिकित्सक डॉ उमेश कुमार मंडल ने बताया कि सभी फूड प्वाइजनिंग के शिकार बने है. सभी का उपचार किया जा रहा है.