बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
06-Sep-2020 01:24 PM
By Saurav Kumar
SITAMARHI : जिले के सोनबरसा थानाक्षेत्र के मढिया पंचायत स्थित तिलनगहि गांव के मुस्लिम मुहल्ले में तीन दिन पहले उस्मान साह की पुत्री की शादी का भोज चल रहा था. वहां भोज में खा रहे लोगों के साथ भेदभाव किया जा रहा था जिसका विरोध सलक्टर साह नामक युवक ने किया, जिसके कारण विवाद हो गया. इसी विवाद के निपटारे के लिए गांव में पंचायत बुलाई गई थी.
पंचायत के दौरान ही दोनों पक्ष ने बारी-बारी से एक दूसरे पर लाठी और धारधार हथियार से हमला कर दिया. जिसमें दोनों पक्ष के दर्जन भर लोग तथा पंचायत के पंच सहित कई लोग जख्मी हो गए. जख्मी में एक पक्ष के आशिक साह, इनके पिता मुस्लिम साह, भाई सलक्टर, मो. कादिर साह के पुत्र मो. मेराजुद्दीन साह सहित पांच लोग जख्मी हैं. जबकि दूसरे पक्ष से मो. आवास साह, अफिदा खातून, मुनिफ साह, महबूब साह, तौकीर साह सहित आधा दर्जन लोग जख्मी बताये जा रहे हैं.
वहीं चौकीदार लालबिहारी महतो ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सोनबरसा पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस गांव में पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया जा सका. फिलहाल दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है. घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है.